देश

विपक्ष का एक ही राग अब्बा-डब्बा-जब्बा, वोट चोरी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार, कहा- वह चाहते हैं देश के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बने

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज कई राजनीतिक दलों के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, लेकिन उनकी विश्वसनीयता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उनका रवैया संदिग्ध है.

संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा, “आज मैं देख रहा था कि अनेक राजनीतिक पार्टियों के लोग बैठकर प्रेस वार्ता कर रहे थे. मैं पूछना चाहता हूं कि आपकी खंडपीठ बड़ी है, या सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ बड़ी है. जब सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर (SIR) पर रोक नहीं लगाई है, तो आप कौन सी खंडपीठ हैं जो घोषणा कर रहे हैं कि चोरी हो रही है? ये दिखाता है कि संवैधानिक संस्थाओं के साथ आप खिलवाड़ करते हैं.”

उन्होंने कहा, “सिर्फ चुनाव आयोग ही नहीं, देश की ऐसी कोई संवैधानिक संस्था नहीं बची है, जिस पर कांग्रेस परिवार और उनके इर्द-गिर्द घूम रहे परिवारों ने हमला न किया हो. याद कीजिए, ये वही लोग हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर उंगली उठा दी थी. ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत के आर्मी चीफ को ‘सड़क का गुंडा’ कहने की हिमाकत की थी. ये वही लोग हैं जो ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘एयरस्ट्राइक’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना पर हमला करने से नहीं कतराते हैं और सबूत मांगते हैं.”

विपक्ष अनाड़ी है पर खुद को खिलाड़ी समझ रहा: संबित पात्रा

बीजेपी (BJP) प्रवक्ता ने विपक्ष को अनाड़ी बताया और कहा कि चुनाव आयोग ने रविवार को सभी मुद्दों पर विस्तार से जवाब दिया, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इसे नहीं समझते हैं. वह (विपक्ष) खुद को खिलाड़ी समझते हैं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि वह अनाड़ी हैं. वह चाहते हैं कि हिंदुस्तान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बने ताकि वह राजनीतिक लाभ उठा सकें. हर मुद्दे पर विपक्ष का सिर्फ एक ही राग अब्बा-डब्बा-जब्बा है.

उन्होंने कहा, “विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य घुसपैठियों को बचाना है. इनका (कांग्रेस और उसके सहयोगियों का) मकसद घुसपैठियों को बचाना है. भारत की जनता जानती है कि आप किस प्रकार से वोट बैंक की, तुष्टिकरण की राजनीति और उसमें घुसपैठियों को जोड़कर अपना वोट बैंक बनाकर जीतना चाहते हैं. लेकिन इस देश के संसाधनों पर इस देश की जनता का अधिकार है, किसी घुसपैठिए का अधिकार नहीं है.

संबित पात्रा ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा, “सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग को चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का अधिकार है. कांग्रेस, राजद, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का लक्ष्य बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना है. वे भारत की सड़कों पर पूरी तरह अराजकता फैलाना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि भारतीय लोग बर्बर बनें और हिंसा का सहारा लें, ताकि विपक्ष इस अस्थिरता का फायदा उठा सके.”


ये भी पढ़ें: Vice President Election: इंडिया ब्लॉक की ओर से ये सांसद हो सकते हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जानिए विपक्ष को जीतने के लिए और कितने सांसद चाहिए


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Mangal Gochar 2026: कर्क राशि में पहुंचे ग्रहों के सेनापति! जानिए किन 5 राशियों पर बरसेगी मंगल देव की कृपा?

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…

8 minutes ago

‘भारत आना है तो जमा करो 70 करोड़’, सुप्रीम कोर्ट ने किस आरोपी के लिए रखी ये शर्त?

Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…

16 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

52 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

55 minutes ago