देश

पटना की सड़कों पर एसटीईटी की मांग को लेकर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं एसटीईटी की मांग को लेकर उतर गए. राजधानी के पटना कॉलेज से सभी छात्र डाक बंगला चौराहा पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारे लगाए. यहां पर पुलिस पहले से ही बैरिकेडिंग लगा चुकी थी. डाक बंगला चौराहा पर जैसे ही अभ्यर्थी जुटे, पुलिस ने अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोकना शुरू किया.

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े रहे अभ्यर्थी

इस दौरान जब प्रदर्शन कर रहे छात्र अड़े रहे तो पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया. पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया. सभी मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की मांग कर रहे थे. दरअसल, सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए टीआरई-4 और टीआरई-5 का ऐलान कर दिया है. छात्र इससे पहले एसटीईटी की मांग कर रहे हैं. इससे पहले भी छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं.

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, कई बार प्रदर्शकारी छात्रों को सड़क से हटने को कहा गया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलने भी गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले कहा गया था कि साल में दो बार एसटीईटी होगी, लेकिन अब 2026 की बात कही जा रही है. जब एसटीईटी नहीं होगी, तो हम वैकेंसी रहते हुए भी अप्लाई नहीं कर सकते. छात्रों ने मांग की है कि शिक्षक बहाली से पहले परीक्षा ली जाए. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने ‘एसटीईटी नहीं तो वोट भी नहीं’ के नारे लगाए.

उनका कहना है कि हम छात्र केवल परीक्षा की मांग कर रहे हैं. सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजधानी पटना में राज्य के सभी जिलों से अभ्यर्थी जुटे थे और पटना कॉलेज से जुलूस की शक्ल में डाकबंगला चौराहा पहुंचे थे.

ये भी पढ़े: Bihar News: बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जारी किया भोजपुरी गाना, गाने में विजय सिन्हा के नाम का जिक्र

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

17 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

20 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

49 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

56 minutes ago