जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)
Mallikarjun Kharge: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी रणदीप सूरजेवाला (Randeep Surjewala) ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में हैं, चित्तपुर के एक नेता (जो पीएम मोदी के भी चहेते हैं) ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने का बयान दिया है. बीजेपी अब मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने के लिए दयनीय योजना बना रही है”.
रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा “पीएम मोदी और बसवराज बोम्मई के चहीते और चित्तपुर के उम्मीदवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की साजिश कर रहे हैं. भाजपा की खून की हवस अगर मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के खून से ही मिटती है तो कर दें कत्ल लेकिन हम नहीं रुकने वाले हैं.”
वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी का एक ऑडियो भी शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस ने दावा किया है कि “चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौड़, जिनके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले हैं. वह पीएम मोदी और सीएम बोम्मई के चहेते भी हैं. कांग्रेस ने आगे कहा कि इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि खड़गे के परिवार का सफाया कर देंगे”.
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर्नाटक चुनाव में प्रचार करते हुए विवादित बयान दे दिया था. उन्होंने कालाबुरागी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलना एक ‘जहरीले सांप’ से की थी और कहा था कि जो भी जहर को चखेगा उसकी मौत हो जाएगी. बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर जोरदार हमला बोला था. बीजेपी की तरफ से कहा गया था कि खड़गे के मन में जहर है. उनका यह बयान उनकी हताशा दिखा रहा है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…