खेल

VIDEO: ‘गोल्डन ब्वॉय’ ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग का जीता खिताब

Neeraj Chopra Diamond League: टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार (5 मई) को कतर की राजधानी शहर में दोहा डायमंड लीग इवेंट के दौरान एक बार फिर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे और अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने भाला फेंककर 88.67 मीटर की दूरी तय की और इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया. 25 वर्षीय इस खिलाड़ी का इस सीजन का यह पहला बड़ा इवेंट था और इसमें ही उन्होंने पूरी दुनिया को बता दिया क्यों वो वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक और फील्ड एथलीटों में से एक है. हालांकि S एक बार फिर नीरज अपने लक्ष्य 90 मीटर के मार्क को छूने से चूक गए.

बता दें, नीरज चोट के बाद वापसी कर रहे थे लेकिन उन्होंने मैदान में अपना दबदबा दिखाने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं किया. वह पहले थ्रो में 88.67 मीटर की दूरी तक पहुंच गए, और यह उनके लिए जीत तय करने के लिए पर्याप्त था, लेकिन नीजर ने फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: ‘The Kerala Story’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़, 2023 की बनी 5वीं हाईएस्ट ओपनर

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बधाई दी

पिछले साल पहली बार डायमंड लीग जीतने वाले नीरज चोपड़ा से इस बार भी जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद थी और उन्होंने इन उम्मीदों को सही साबित किया. स्टार भारतीय एथलीट का पहला ही थ्रो 88.67 मीटर का रहा. इस थ्रो से नीरज ने 6 में से पहले थ्रो में ही पहला स्थान हासिल कर लिया था.

पहले प्रयास में ही अपने प्रतिस्पर्धियों पर अच्छी बढ़त लेने के बाद भी नीरज अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए और प्रयास करते रहे. नीरज के दूसरे थ्रो ने 86.04 मीटर की दूरी तय की. इसने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च, जो 88.63 मीटर तक पहुंचने में सक्षम थे, और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 85.88 मीटर था, पर चार्ट में अपनी बढ़त बनाए रखी.

इस जीत के बावजूद हालांकि, नीरज के लिए एक कसर बाकी रह ही गई. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले नीरज ने कहा था कि दोहा डायमंड लीग अक्सर 90 मीटर थ्रो के लिए जानी जाती है. ऐसे में नीरज भी यहां पहली बार इस आंकड़े को छूने की उम्मीद कर रहे थे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago