अजय राय (फोटो सोशल मीडिया)
Ajay Rai On ICC World Cup 2023 Final: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल में भारत की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है और दावा किया है कि इस हार की जिम्मेदार भाजपा है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे मैच का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मैदान में पहुंचने की वजह से खिलाड़ियों को मानसिक दबाव झेलना पड़ा और यही वजह रही कि भारत मैच हार गया.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत की हार को लेकर पूरा ठीकरा भाजपा पर फोड़ते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को पूरी तरह स्वतंत्र छोड़ना चाहिए था और यही वजह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का कारण बनी. जबकि हमारे खिलाड़ी पूरे विश्व में अव्वल हैं. अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि हमारी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी. वहीं कपिल देव के मामले में अजय राय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को ऐसे मौके पर जरूर आमंत्रित करना चाहिए था. इससे मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता और वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में दिग्गज खिलाड़ियों को न बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा.
वहीं उत्तराखंड टनल में कई दिनों से फंसे मजदूरों को लेकर अजय राय ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रकृति के स्वभाव को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आगे बोले, इसी वजह से यह आपदा आई है. इस घटना का जिम्मेदार उत्तराखंड सरकार को कहते हुए अजय राय बोले, सीधे-सीधे इसके लिए उत्तराखंड सरकार जिम्मेदार है. सरकार को तुरंत 41 मजदूरों को निकालकर उन्हें घर भेजना चाहिए.
मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने सनातन पर विवादित टिप्पणी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा. इसी के साथ अपना दल कमेरावादी व सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल के बयान पर भी पलटवार किया औऱ कहा कि, अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य व पल्लवी पटेल के बयान पर रोक लगानी चाहिए. इसी के साथ कहा कि, सनातन पर किसी भी प्रकार की ऐसी टिप्पणी समाज में भ्रम फैलाने की स्थिति पैदा करती है. इस पर सपा प्रमुख को रोक लगानी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…