सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शादी में डीजे डांस या अन्य किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ बल्कि रसगुल्ले को लेकर बाराती आपस में भिड़ गए हैं, जिसमें एक महिला सहित 6 लोगों के घायल होने की खबर है. खबरों के मुताबिक, आगरा के शमसाबाद कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब लोग रसगुल्ले के चक्कर में एक-दूसरे के ऊपर लात-घूंसे बरसाने लगे. दो पक्षों के भिड़ने पर समारोह में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने-अपने बच्चों को लेकर इधर-उधर भागने लगे. तो वहीं किसी ने इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़ रहे दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई. प्रकरण के सम्बंध में पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार (20 नवंबर) देर रात शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये. थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने मीडिया को बताया कि शमसाबाद कस्बा के नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में लोग भोज कर रहे थे. महिलाएं-बच्चे सभी दावत कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने रसगुल्ले कम होने की बात कह दी और फिर विवाद शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्ष इसको लेकर हाथापाई पर उतर आए और फिर लाठियां भी निकल गईं, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए.
ये भी पढ़ें- ED Raid: कांग्रेस प्रत्याशी जी. विवेकानंद के ठिकानों पर ईडी का छापा, हाल ही में बीजेपी से हुए थे अलग
इस मामले में अनिल शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. तो वहीं थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, दावत में मेहमान गौरीशंकर शर्मा पक्ष की तरफ से दावत देने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को बृजभान कुशवाह के घर पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति ने रसगुल्ले की कमी को लेकर टिप्पणी कर दी और फिर इसी के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षो में झगड़ा होने के कारण, भगवान देवी, मनोज, योगेश, धर्मेंद्र, कैलाश और पवन घायल हो गए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…