देश

Lok Sabha Election 2024: ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, BJP ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग

BJP Campaign Song Released: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. इस कड़ी में बीजेपी सबसे अगले पायदान पर खड़ी नजर आ रही है. एक तरफ विपक्षी दलों का INDIA Alliance एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए रणनीति बनाने में जुटा हुआ है. जिसमें सीट शेयरिंग और संयोजक के नाम के अलावा पीएम पद के चेहरे पर ऊहापोह मची हुई है, तो दूसरी ओर पीएम मोदी आज बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. पीएम मोदी यहां से हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.

जेपी नड्डा ने लॉन्च किया गाना

इसी बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर थीम सॉन्ग जारी कर दिया है. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया है. इस गाने के जरिए बीजेपी ने मोदी सरकार की ओर से किए गए विकास के कार्यों को दिखाने की कोशिश की है. बीजेपी ने इस गाने को पीएम मोदी के बुलंदशहर दौरे से पहले रिलीज किया है. इसे आज यानी कि 25 जनवरी को जारी किया गया है. इस चुनावी कैंपेन गाने को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉन्च किया है. जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- PM Modi’s Historic Address: भारत और इसकी सभ्यता के लिए एक नया युग

पीएम मोदी आज फूंकेंगे चुनावी बिगुल

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज बुलंदशहर से चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकेंगे. यहां पर पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी यहां डिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) के ईस्टर्न कॉरिडोर के 181 किमी लाइन का उद्घाटन भी करेंगे. इसी क्रम में वे न्यू खुर्जा स्टेशन से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस 181 किमी लंबे कॉरिडोर का यह भाग बुलंदशहर के न्यू खुर्जा से हरियाणा के न्यू रेवाड़ी स्टेशन के बीच है. वहीं बुलंदशहर में पीएम मोदी नव निर्मित मेडिकल कॉलेज और हाईवे का लोकार्पण भी करेंगे.

जयपुर के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

बता दें कि आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचेंगे जहां पीएम मोदी उनकी अगवानी करेंगे और दोनों नेता एक साथ गुलाबी शहर का दौरा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

5 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

9 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

18 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

30 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

32 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

51 minutes ago