देश

मीरा रोड़ हिंसा के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, अधिकारियों ने बताई ये वजह

Mira Road Violence bulldozer Action: मुंबई के मीरा रोड़ में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में हिंसा के बाद सरकार ने बुलडोजर कार्रवाई की है. मीरा भायंदर नगर निगम ने ठाणे स्थित मीरा रोड़ के हैदरी चौक पर मंगलवार को 15 इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रशासन ने ये बुलडोजर हिंसा मामले में आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर चलाया है. प्रशासन की यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही. बुधवार को प्रशासन ने 40 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया.

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस पर 1132 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक, सूची में यह राज्य सबसे आगे

बीएमसी के अधिकारियों की मानें तो मोहम्मद अली रोड़ पर गिराए गए सभी ढांचे अवैध थे सभी ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया था. ऐसे में उनको गिराना आवश्यक था. बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी की रात श्रीराम के झंडे वाले वाहनों पर पथराव के बाद उसे तोड़फोड़ करके मारपीट की गई थी. मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देेवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था. इसके बाद से बीएमसी एक्शन में हैं.

सीएम शिंदे के अभियान के तहत हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सभी ढांचे इब्राहिम मोहम्मद मर्चेंट रोड़ पर बने थे. बीएमसी ने एक अभियान चलाया लेकिन किसी अन्य वार्ड में इस तरह के अभियान की सूचना नहीं थी. हालांकि मुंबई में कुल 24 प्रशासनिक वार्ड कार्यालय हैं. इनमें से कुछ ने कहा कि वे सीएम एकनाथ शिंदे की गहरी सफाई पहल पर काम कर रहे हैं जिसमें ज्यादातर अवैध विक्रेताओं को हटाना शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि सीएम शिंदे के आदेश के बाद से यह पहल पिछले 1 सप्ताह से जारी है.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन, सभी जिलों के DM को योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

8 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

9 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

22 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

33 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

43 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

58 minutes ago