देश

“भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ कहने वालों…”, भाजपा नेता गौरव बल्लभ विपक्ष पर जमकर भड़के, नए आंकड़ों को दिखाकर साधा निशाना

Gaurav Vallabh Economy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहकर आलोचना करने पर भाजपा नेता और अर्थशास्त्री गौरव वल्लभ ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ताजा आर्थिक आंकड़ों के आधार पर कहा कि, पहले क्वार्टर 1 फाइनेंशियल ईयर 26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.1% रही. जो अर्थव्यवस्था 7 % से ज्यादा की दर से विकास कर रही हो. उस अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहना पूरी तरह से नासमझी है.

गौरव बल्लभ ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में रहकर भारतीय इकोनॉमी को डेड बोल रहे हैं. उनके लिए ये ग्रोथ एक करारा जवाब है. ये आंकड़े उन सभी के चेहरों पर करारा तमाचा है. जो देश की आर्थिक सेहत को लेकर गलत बोलते हैं.

भारत का ग्रोथ रेट दुनिया में सबसे ज्यादा

उन्होंने यह भी कहा कि आज की तारीख में जब दुनिया की तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी की मार झेल रही हैं, उस वक्त भारत अकेला ऐसा देश है जो 6.5 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर बनाए हुए है.

उन्होंने कहा,

यह भारत की असली ताकत है, और इसका श्रेय देश की नीति, युवाओं की मेहनत और उद्योग जगत को जाता है.

इसके साथ ही गौरव बल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर भी बयान दिया.

उन्होंने कहा,

पीएम मोदी अभी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने चीन गए हैं. पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को तीन बड़ी बातें साफ-साफ कही हैं. पहली, भारत अपने किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा. दूसरी, भारत की आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं होगा. और तीसरी, भारत अपने निर्णय अपनी शर्तों पर लेगा.

पाकिस्तान से है समस्या

गौरव बल्लभ ने कहा कि यह नया भारत है जो दुनिया को साफ संदेश देता है कि वह विकास की राह पर किसी के दबाव में नहीं चलेगा. उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा कि भारत को दुनिया के किसी भी देश से कोई समस्या नहीं है, सिवाय पाकिस्तान जैसे देशों के जो आतंकवाद को पनाह देते हैं.

ये भी पढ़ें- Modi Story : जब पीएम मोदी ने भारतीय उद्योगपतियों संग मिलकर निवेश का किया आह्वान

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत की विकास यात्रा और भी रफ्तार पकड़ेगी और नए लोग, नए निवेशक, और नए उद्योग इस यात्रा से जुड़ते जाएंगे.

गौरव बल्लभ ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की यह ग्रोथ स्टोरी और मजबूती से आगे बढ़ेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago