देश

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली बॉल से BJP कार्यकर्ता घायल, दाहिनी आंख में आई चोट

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली बॉल बीजेपी कार्यकर्ता के सिर में जा लगी. इससे कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद तुरंत सिंधिया की गाड़ी से उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने एडमिट कर लिया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी घायल को देखने अस्पताल पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के रीवा में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करने पहुंचे थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हाथों में बल्ला थामकर जोरदार शॉट मारा. उसी समय सिंधिया के बल्ले से निकली बॉल बीजेपी कार्यकर्ता विकास मिश्रा के सिर में जा लगी. बताया जा रहा है कि उनकी दाहिनी आंख में चोट आई है.

ये भी पढ़ें: Aadi Mahotsav: PM मोदी आज करेंगे ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन, दिखेगी जनजातीय कला-संस्कृति की झलक, जानें और क्या है खास

बताया जा रहा है कि दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा स्टेडियम में कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय बॉल उनके सिर पर लग गई. इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद विकास को तुरंत सिंधिया की गाड़ी से संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. तो वहीं, घायल विकास को देखने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अस्पताल पहुंचे और हाल भी जाना.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेत में मासूम से रेप कर गला घोंटा, फिर परिजनों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा दरिंदा

Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई…

9 minutes ago

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और बेटे के ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब के होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर…

10 minutes ago

जानें क्या होता है सीजर अटैक? क्यों और कैसे आता है दौरा, पढ़ें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Seizure Attack: सीजर अटैक यानी दौरा दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी के कारण…

13 minutes ago

Ayodhya Ram Mandir: SC का बड़ा झटका, राम मंदिर ट्रस्ट की निगरानी की मांग खारिज, सिविल कोर्ट का रास्ता साफ

Supreme Court: अयोध्या राम मंदिर स्थल और ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन से जुड़ी याचिकाओं पर…

21 minutes ago

चूहे पर ऐसी दरिंदगी…! पूंछ बांधकर जिंदा जलाया, VIDEO वायरल हुआ तो झांसी पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा

उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने…

30 minutes ago

टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम, 33 साल के दिग्गज एक्टर का निधन; सोते वक्त आया था सीजर अटैक

Anuj Thakur Death News: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन…

43 minutes ago