देश

UP Politics: “अवसरवादियों को समझ आ गया कांग्रेस के साथ कोई फायदा नहीं…” अखिलेश-स्टालिन की मुलाकात पर भाजपा नेता ने कसा तंज

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच खाई पटती नहीं दिख रही है. मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और सपा के बीच आई खटास फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही है.  वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा आमंत्रण दिए जाने के बाद सोमवार को चेन्नई पहुंचे अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद स्टालिन और अखिलेश के बीच हुई बातचीत का दौर चला, जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. क्योंकि इस कार्यक्रम से उन्होंने कांग्रेस को दूर रखा था. जबकि तमिलनाडु में कांग्रेस इनकी सहयोगी पार्टी है. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान सामने आ रहा है. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है और कहा है कि अवसरवादियों को समझ आ गया है कि कांग्रेस के साथ कोई फायदा नहीं है.

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि, इंडिया एलायंस के अंदर खुली चुनौती कांग्रेस के लिए हैं. अवसरवादियों को समझ में आ गया है कि अब कांग्रेस के साथ कोई फायदा नहीं है. इसी के साथ उन्होंने यूपी के विधान भवन में बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस कार्यालय को छोटा कर दिया गया है. इनकी जगहों का कुछ हिस्सा बीजेपी औऱ समाजवादी पार्टी को दे दिया गए हैं. इस पूरे मामले पर कुछ नेताओं ने आपत्ति जाहिर की है.

इस पर सवाल करने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और बीएसपी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए? ये नियमावली तो पहले की है. कोई भाजपा ने 2017 में आकर तो नहीं बनाई. नियमावली के तहत काम किया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि मेहनत करो, जनता के बीच जाओ और उससे अपना संख्या बल बढ़ाओ और फिर अपना कमरा लो.

ये भी पढ़ें- Kanpur: 1200 बैंक खातों के जरिए करोड़ों का फ्रॉड, बेंगलुरु पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, ऐसे लगाया लोगों को चूना

सदन में मोबाइल-बैनर ले जाने का किया जा रहा है विरोध

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र जारी है और इस बार सदन में मोबाइल फोन और बैनर-पोस्टर आदि अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस पर सपा के साथ ही अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. अखिलेश यादव कह रहे हैं कि विपक्षी दलों को दबाया जा रहा है. इस सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि, इनके अंदर जनता के मुद्दों को उठाने का हुनर नहीं है.

 

Archana Sharma

Recent Posts

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

9 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

41 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

41 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

60 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago