नवनिर्वाचित महापौर का सम्मान करते भाजपा पदाधिकारी
Lucknow: बीजेपी लखनऊ की नवनिर्वाचित महापौर एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत समारोह भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा विपुल खंड गोमती नगर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में आयोजित किया गया. जिसमें लखनऊ महानगर नवनिर्वाचित महापौर एवं सभी पार्षदों का स्वागत सम्मान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह और उपस्थित विधायकों के द्वारा किया गया. इस मौके पर नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को भाजपा अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मान किया गया.
इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी माला से नवनिर्वाचित महापौर व महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा कि महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में रिकॉर्ड 2 लाख 4 हजार मतों से जीत दर्ज कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है. नगर निगम में 80 पार्षदों की जीत का रिकॉर्ड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है. हमारे पार्षद भी बड़े मार्जिन से जीते हैं. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याण नीतियों के कारण हुई है.
ये भी पढ़ें- RSS के अवध प्रांत प्रचारक सहित 300 स्वयंसेवक व मातृ शक्ति ने देखी ‘The Kerala story’ फिल्म
मुकेश शर्मा ने आगे कहा कि, हमारे देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह ने पिछले 9 वर्षों में जो लखनऊ के लिए कार्य किए हैं, लखनऊ का एक नया रूप पिछले 9 वर्षों में हम लोगों ने देखा है उसी का परिणाम है, कि लखनऊ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास कायम रखते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार चुनने में पूर्ण समर्थन प्रदान किया है. चुनाव घोषणा के 15 दिन में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम की पराकाष्ठा का काम किया उस कारण यह विशाल जीत मिली है. इस मौके पर नीरज सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत पर सभी को अग्रिम कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है.
भारतीय जनता पार्टी जैसा कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दलों में नहीं है. 2017 में 58 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे, जिनमें से भारतीय जनता पार्टी ने 39 पार्षदों को दोबारा टिकट दिया था, जिसमें से 38 पार्षदों ने जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी के 37 ऐसे कार्यकर्ता जिन को टिकट दिया है, पहली बार नगर निगम में पार्षद बनकर जा रहे हैं. 2017 में जो हम 22 वार्ड हारे थे वह भी इस बार जीते हैं. नगर निकाय चुनाव में प्राप्त बड़ी जीत आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित है.
इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उक्त अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, रक्षा मंत्री ओएसडी के पी सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया के अतिरिक्त सभी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम संचालन महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी द्वारा किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…