देश

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 15 से अधिक राजघरानों के वारिसों को बनाया उम्मीदवार, यहां देखें लिस्ट

BJP royal families candidate in Lok Sabha election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल तैयारियों में जुटे है. बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम क्षेत्रीय रणनीति बनाकर जोर शोर से प्रचार में लगे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार एनडीए 400 पार का नारा दिया है. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भाजपा साम दाम दंड भेद के साथ फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. भाजपा ने खास रणनीति के तहत 10 पूर्व राजघरानों को चुनावी मैदान में उतारा है. पार्टी अब तक 400 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

पार्टी ने एमपी, राजस्थान और यूपी में कई पूर्व राजपरिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा है. भाजपा ने मैसूर के पूर्व शाही परिवार के वशंज यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार को मैदान में उतारा है. यदुवीर के दादा श्रीकंठदत्त नरसिम्हराजा 1999 तक चार बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे. इसके बाद वे राजनीति से सेवानिवृत्त हो गए. इसके अलावा पूर्व मेवाड़ राजघराने की बहू महिमा कुमारी को राजस्थान की राजसमंद सीट से प्रत्याशी बनाया है. इसके पति विश्वराज सिंह पहले ही नाथद्वारा से भाजपा के विधायक हैं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली महिला आयोग की नियुक्तियों में अनियमितता, शराब नीति के घोटाले और दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले पर 30 मार्च को होगी सुनवाई

पटियाला से प्रणीत कौर को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने त्रिपुरा पूर्व से कृति सिंह देबबर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. कृति सिंह त्रिपुरा के माणिक्य राजघराने से आते हैं. वह टिपरा मोथा पार्टी के नेता प्रद्योत देबबर्मा की बड़ी बहन हैं. वहीं एमपी में ग्वालियर के शाही वंश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से प्रत्याशी बनाया है. पटियाला से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रणीत कौर भाजपा से चुनाव लड़ेगी. ओडिशा में पूर्व बीजेडी सांसद अर्का केसरी देवी की पत्नी और कालाहांडी राजघराने की सदस्य मालविका केशरी देव 2023 में भाजपा में शामिल हो गईं. पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर के पूर्व राजघराने की वंशज राजमाता अमृता राॅय तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. ऐसे में कुल मिलाकर पार्टी ने 15 से अधिक राजघरानों को टिकट दिया है. जो कि आने वाले चुनाव में पार्टी के टर्निंग पाइंट साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस को IT का ₹1700 करोड़ का नोटिस मिलने पर बोले राहुल गांधी- सरकार बदली तो ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago