Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली महिला आयोग की नियुक्तियों में अनियमितता, शराब नीति के घोटाले और दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले पर 30 मार्च को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को कई मामलों पर सुनवाई करेगा। इनमें एक मामला दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में अनियमितताओं वाला है।

rouse avenue court delhi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को कई मामलों पर सुनवाई करेगा। इनमें एक मामला दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में अनियमितताओं वाला है। संवाद सूत्रों के मुताबिक, राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में अनियमितताओं के मामले में सुनवाई करेगा।

राउज एवेन्यू कोर्ट स्वाति मालीवाल के साथ सदस्य प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन मलिक के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। इस मामले में चारों ने खुद को बेकसूर बताते हुए ट्रायल की मांग की है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के मुताबिक, 11 अगस्त 2016 को उनको पूर्व विधायक बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत प्राप्त हुई थी। उसमें आरोप लगाया था कि दिल्ली महिला आयोग में नियमों को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े लोगों को नियुक्त किया गया। उसमें आयोग में नियुक्त हुए तीन लोगों के नाम बताए गए थे, जो आप से जुड़े थे।

शराब नीति में कथित घोटाले का केस भी सुना जाएगा

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्र शेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता की ओर से दायर अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को सुनवाई करेगा। कविता फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। कविता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर घर का खाना खाने की अनुमति की मांग की है। हालांकि ईडी ने इसका विरोध किया है।

पूर्व PM को फर्जी लेटरहेड पर पत्र लिखने का मामला

2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक फर्जी लेटरहेड पर पत्र लिखने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को सुनवाई करेगा। मामला वर्ष 2009 का है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। आरोप है कि टाइटलर और आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा ने तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अजय माकन के फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर एक चीनी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों के लिए वीजा के नियमों में छूट देने का आग्रह किया था। इन दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

दिल्ली जल बोर्ड मामले में भी होगी सुनवाई

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED 30 मार्च को राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है, दिल्ली जल बोर्ड मामले में केजरीवाल को ED ने बीते दिनों समन जारी किया था।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital