खेल

RCB vs KKR: विराट कोहली की तूफानी पारी, केकेआर के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दसवें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मुकाबले में नाबाद 83 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसी के साथ विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी

टॉस हारने के बाद विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की पारी का आगाज करने आए. कोहली ने पहले ही ओवर से अटैक करना शुरू कर दिया. 17 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा. जब डु प्लेसिस 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कोहली ने ग्रीन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. कोहली आखिरी तक बने रहे. उन्होंने 83 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए.

विराट कोहली ने की रोहित-धवन की बराबरी

विराट कोहली ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी कर ली. विराट कोहली ने आज कोलकाता के खिलाफ अपना सातवां 50 प्लस का स्कोर बनाया. अब वह इस लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा बार फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा और शिखर धवन की बराबरी कर लिए हैं. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भी केकेआर के खिलाफ इस लीग में अब तक 7-7 बार ये कारनामा कर चुके हैं.

आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

केकेआर की प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें- RCB vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी पहले करेगी बल्लेबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

7 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

53 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

1 hour ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago