देश

शिवरात्रि पर भाजपा विधायक ने तोड़ा मंदिर का ताला, लोग बोले- जुम्मे के दिन शांति बिगाड़ने पहुंच गए

BJP MLA Balmukund Acharya broke lock of temple: राजस्थान में भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर चर्चा में है. वे अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. शिवरात्रि के मौके पर बालमुकुंद ने सालों से बंद पड़े शिव मंदिर का ताला तोड़कर वहां पूजा अर्चना की. हालांकि जब वे मंदिर खोलने पहुंचे तो उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा.

मंदिर के ताला तोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर में पूजा करने आए हैं. पहले यहां बहुसंख्यक समाज रहता था लेकिन किसी कारण से वो यहां से चले गए ऐसे में हम यहां पूजा करने आए हैं. उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय विधायक रफीक खान हैं. इसलिए मंदिरों का ऐसा हाल है. अगर हम मंदिर में पूजा कर रहे हैं इससे अशांति नहीं फैल सकती. हमारी सरकार के आने पर अब मंदिरों के ताले खुल रहे हैं.

लोगों ने साधा निशाना

वहीं मंदिर के ताले खोलने के बाद समुदाय के लोगों ने कहा कि ये लोग कभी भी मंदिर की सुध नहीं लेते हैं. भाजपा के नेता जुम्मे के दिन शांति बिगाड़ने पहुंच गए. उन्होंने आगे कहा कि हमें इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन भाजपा वाले सिर्फ राजनीति करने आते हैं.

ये भी पढ़ेंः आंध्रप्रदेश में NDA का सीट शेयरिंग फाॅर्मूला तय, भाजपा-TDP मिलकर लड़ेंगे चुनाव, इतनी सीटों पर बनी सहमति

पहले भी विवादों में रह चुके हैं

बता दें कि बालमुकुंद आचार्य जयपुर स्थित कानोता धाम के महंत भी हैं. वे 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हवामहल से चुनाव जीते और विधानसभा पहुंचे. वे लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले उन्होंने कहा कि मुगलों की वजह से देश में रात में शादी करने का प्रचलन बढ़ा. इस दौरान उन्होंने सड़कों और शहरों के नाम भी बदलने की बात कही थीं.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: कहीं विरोधियों के समीकरण पर भारी न पड़ जाए बसपा की सोशल इंजीनियरिंग! गठबंधन को लेकर मायावती ने की अब ये बड़ी घोषणा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago