देश

तमिलनाडु: एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी को किया गिरफ्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले की जांच के संबंध में तमिलनाडु के कथित मादक पदार्थ तस्कर जाफर सादिक को गिरफ्तार किया है. तमिल फिल्मों के निर्माता सादिक को हाल ही में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से निष्कासित किया गया था. वह द्रमुक की एनआरआई शाखा का चेन्नई पश्चिम इकाई का उपसंगठक था.

एनसीबी ने सादिक को भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फैले अंतरराष्ट्रीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना करार दिया है. पिछले महीने एनसीबी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और दिल्ली के एक गोदाम में छापेमारी में 50 किलोग्राम मादक पदार्थ बनाने वाला रसायन स्यूडोएफेड्रिन जब्त किया था. उसके बाद से ही एनसीबी सादिक की तलाश में थी और तमिलनाडु में उससे जुड़े परिसरों पर छापेमारी भी की गयी थी.

डीएमके ने जाफर को पार्टी से निकाला

डीएमके ने हाल ही में फिल्म निर्माता और चेन्नई वेस्ट के उप-आयोजक (एनआरआई विंग) जाफर सादिक को पार्टी से निष्कासित कर दिया. डीएमके ने रविवार को कहा कि पार्टी को बदनाम करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के कारण जाफर सादिक को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

ऐसे आया सादिक पकड़ में

एनसीबी को न्यूजीलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस से जानकारी मिली थी कि सूखे नारियल के पाउडर में छिपाकर दोनों देशों में बड़ी मात्रा में ड्रग स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी की जा रही थी. अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने यह भी कहा कि दिल्ली दोनों देशों के लिए दवाओं का प्रवेश द्वार है. इसके बाद पुलिस और एनसीबी के अधिकारियों ने पश्चिमी दिल्ली में छापेमारी की और 50 किलो ड्रग्स के साथ ड्रग डीलरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें: SR मेहरौली की मिलीभगत से करोड़ों की संपत्ति कब्जाने का आरोप, दक्षिणी जिला राजस्व विभाग की भूमिका पर उठ रहे सवाल

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश, मुजीबुर रहमान और अशोक कुमार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की 45 खेप पहुंचा चुके हैं. इनका वजन 3500 किलो और कीमत 2000 करोड़ रुपए है. जब एनसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि तमिल फिल्म निर्माता जाफर सादिक है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago