भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की ओर से भारत से लगाई जा रही गुहार पर कहा कि पाकिस्तान का काम भीख मांगना है और वह फिर घुटने के बल भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है. लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भारत उस पर रहम नहीं करेगा.
भाजपा विधायक ने कहा कि पहलगाम में आंतकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए. जिसमें सिंधु जल संधि भी शामिल है, जो फिलहाल निलंबित है. एयरबेस, सोशल मीडिया हैंडल सहित कई अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बेहद ही बेशर्म और बुजदिल देश है. भारत से बार-बार झटके खाने के बावजूद पाकिस्तान कभी भी अपना व्यवहार नहीं बदलता. कुछ होते हैं जो मार खाने के बाद सुधरते हैं, लेकिन पाकिस्तान कभी भी सुधर नहीं सकता है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को वर्तमान में अभी भारत के हाथों ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मार खानी पड़ी. पूर्व में भी उसे कई बार मार पड़ी है. लेकिन, वह मार खाने के बाद हर बार की तरह घुटनों के बल भारत से भीख मांगने लगता है. लेकिन अब गिड़गिड़ाने से क्या होगा.
भारत ने जिस प्रकार पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाया है. पाकिस्तानी सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे अपनी आवाम के सामने इज्जत बचाए. इसीलिए, आवाम के सामने झूठे दावे पेश करने पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक बात सिंधु जल संधि की है तो यह स्थगित ही रहनी चाहिए. मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी पाकिस्तान पर रहम नहीं करेंगे बल्कि कड़ाई करेंगे.
भाजपा विधायक ने कहा कि भारत-पाक के सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते हैं. पीएम मोदी ने बिल्कुल सही बात कही थी. टेरर ऑर टॉक साथ-साथ नहीं हो सकते हैं. इसीलिए, पाकिस्तान को सबक सिखाना ही चाहिए. क्योंकि, पाकिस्तान का इतिहास रहा है वह कभी नहीं सुधर सकता है.
ये भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: भूमि अधिग्रहण के लिए मंदिर निधियों के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
-भारत एक्सप्रेस
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…
Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…
Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…
केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…
Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…