देश

विपक्ष के नामांकन बहिष्कार के बीच BJP विधायक राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राहुल नार्वेकर को रविवार को सदन में निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया, क्योंकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दलों ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने से इनकार कर दिया था. इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार को की जाएगी. MVA ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद और उपाध्यक्ष पद की औपचारिक मांग रखी है और इस पर कल फैसला लिया जाएगा. एमवीए विधायकों ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम के कथित दुरुपयोग का विरोध करने के लिए इसके खिलाफ फैसला लेने के एक दिन बाद रविवार को सुबह ही पद की शपथ लेना शुरू कर दिया.

विपक्षी दल LoP योग्य नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को चुनाव परिणामों पर आश्चर्य व्यक्त किया था, जिसमें विभिन्न दलों को मिले वोटों और उनकी जीती हुई सीटों के आंकड़ों का हवाला दिया गया था. जिसके जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए उनसे “देश के लोगों को गुमराह न करने” के लिए कहा. छह दशकों में यह पहली बार था जब विपक्षी एमवीए में किसी भी दल के पास विपक्ष का नेता (LoP) बनने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं है.

भाजपा लेगी 21-22 मंत्री पद

महायुति गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल भाजपा को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है. समाचार एजेंसी के अनुसार शिवसेना को 11 से 12 मंत्री पद और एनसीपी को 9 से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, “किसको क्या मंत्रालय मिलेगा, यह तीनों मिलकर तय करेंगे और यह अंतिम चरण में है. पिछली सरकार में मंत्रियों के काम का आकलन किया जा रहा है और आगे उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा.”


ये भी पढ़ें: संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कहा- चेतावनी देने के लिए चलाई थी गोली


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago