Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं. उन्होंने अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का संकल्प लिया है. इसी क्रम में आगामी 14 जनवरी को करीब 50 लाख के सहायता उपकरणों को विधायक राजेश्वर सिंह दिव्यांगों में वितरित करेंगे.
पूर्व आईपीएस अधिकारी और बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने इलाके के दिव्यांगजन के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है. वे सरोजनीनगर इलाके के पहले से चिन्हित 1000 दिव्यांगजनों के बीच 50 लाख के सहायता उपकरण वितरित करेंगे.
इस कार्यक्रम का आयोजन 14 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे स्कूटर इंडिया चौराहा स्थित ग्रीन गार्डन में होगा. MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की अधिक से अधिक उपस्थिति अपेक्षित है.
ये भी पढ़ें: Lucknow: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह की पहल, सरोजनीनगर के 55 स्कूलों को झूलों की सौगात
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक के पद पर रह चुके राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) कई हाई प्रोफाइल केस से जुड़े रहे और मैक्सिस डील, 2जी-स्पेक्ट्रम, कोयला स्कैम जैसी बड़ी जांच में भी शामिल रहे. ईडी के तेजतर्रार और नामी अधिकारी रह चुके राजेश्वर सिंह वर्तमान में लखनऊ (Lucknow) के सरोजनीनगर से बीजेपी के विधायक हैं. उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और बीजेपी के टिकट पर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सरोजनीनगर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आए.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…