खेल

Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारत की स्पेन से टक्कर, आंकड़ों में देखें किसका पलड़ा भारी

Hockey World Cup 2023 India Vs Spain: हॉकी विश्व कप 2023 में इंडियन टीम अपने सफर का आगाज 13 जनवरी को स्पेन के साथ होने वाले मुकाबले से करेगी. 1975 के बाद से हॉकी विश्व कप जीतने में नाकाम रही इंडियन टीम से इस बार देश को बड़ी उम्मीदें हैं और 135 करोड़ देशवासियों का सपना है कि भारत एक बार फिर से अपने राष्ट्रीय खेल का विश्व चैंपियन बने. इसलिए जरुरी है कि इंडिया स्पेन के साथ होने वाले उद्घाटन मुकाबले का आगाज जीत के साथ करे. स्पेन के खिलाफ जीत इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट दिला सकती है. हार की स्थिति में अंतिम आठ में पहुंचने के लिए इंडिया को बेल्जियम जैसी तगड़ी टीम से भी भिड़ना पड़ सकता है.

भारत और स्पेन हेड टू हेड

वर्ल्ड में छठे रैंक पर काबिज भारत और आठवें रैंक के स्पेन के बीच 1948 से लेकर अबतक 30 मुकाबले हुए हैं जिनमें 13 मैचों में इंडिया को जीत मिली है जबकि 11 मैचों में स्पेन विजेता रहा है. बाकी के 6 मैच ड्रॉ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. लेकिन स्पेन का रिकॉर्ड भी बुरा नहीं है इसलिए पहले मैच में इंडिया को बेहद सतर्क रहना होगा और शुरुआत से ही अटैंकिंग खेल का प्रदर्शन करना होगा.

ये भी पढ़ें: Kuldeep Yadav: श्रीलंका के खिलाफ विकेट मशीन बने ‘चाइनामैन’, ड्रॉप करने पर उठे सवाल

इनपर होगा दारोमदार

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक हैं और स्पेन के खिलाफ इंडियन टीम को अपने कप्तान से बड़ी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा गोलकीपर पी आर श्रीजेश, मनप्रित सिंह, मनदिप सिंह, हार्दिक सिंह, डिफेंडर अमित रोहिदास और फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह पर भी सबकी नजरे रहेंगी.

इंडियन हॉकी टीम इस प्रकार है –

गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह

स्टैंड बॉय: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.

क्या समाप्त होगा 47 साल का इंतजार ?

भारत 1975 के बाद से विश्व कप में कोई पदक नहीं जीता है. टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ अरसे से शानदार रहा है और फिर टीम इंडिया को अपने होम ग्राउंड में खेलने का भी लाभ मिलेगा. इसलिए उम्मीद है कि इंडियन पुरुष हॉकी टीम विश्व कप में पिछले 47 साल से चल रहे पदक के सूखे को खत्म करने में सफल होगी. बता दें कि भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है. इंडिया 13 जनवरी को स्पेन, 19 तारीख को वेल्स और 15 जनवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago