देश

Uttarakhand BJP MLA Viral Video: समर्थक का चालान कटा तो अधिकारी को पीटने पहुंच गए विधायक, वायरल हो रहा वीडियो

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारी खुलकर काम भी नहीं कर पा रहे हैं. सत्ता पक्ष के विधायक और नेताओं से अक्सर उनकी भिड़ंत होती रहती है. ऐसा ही मामला कोटद्वार से सामने आया है. जहां एक परिवहन विभाग में तैनात कर्मचारी ने बीजेपी कार्यकर्ता का चालान काट दिया था. इसी बात से बीजेपी विधायक महंत दिलीप सिंह रावत भिड़ गए और कर्मचारी हरीशचंद्र सती पर हाथ उठा दिया, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों को देखकर विधायक ने अपना हाथ रोक लिया, लेकिन जमकर अधिकारी को फटकारते हुए उल्टा-सीधा कहा.

अफसर को विधायक ने लगाई फटकार

हालांकि बीजेपी विधायक ने थप्पड़ नहीं मारा, लेकिन हरीशचंद्र को जमकर खरी-खोटी सुनाई. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक की जमकर किरकिरी हो रही है. लोग कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि इस मामले पर पीड़ित अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार रहा है.

विधायक के समर्थक का काटा था चालान

दरअसल, परिवहन विभाग के अधिकारी हरीशचंद्र सती वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक शख्स वहां से गुजरा, जिसकी चेकिंग करने के बाद हरीशचंद्र ने उसका चालन काट दिया. जिसकी जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक मंहत दीपक सिंह रावत मौके पर पहुंच गए और अधिकारी को जमकर फटकार लगाई.

यह भी पढ़ें- Telangana Election: वोटों की गिनती से पहले सियासी हलचल तेज, डीके शिवकुमार बोले- KCR खुद कर रहे कांग्रेस प्रत्याशियों से संपर्क

वायरल हो रहा वीडियो

वहीं मामले पर परिवहन विभाग के अधिकारी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोग विधायक पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वीडियो बीते दिन का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक किस तरह से एक सरकारी कर्मचारियों को दबंगई दिखा रहे हैं वह भी तब जब वह अपना काम ठीक से कर रहा है. अब इस घटना का वीडियो वायरल होने से भारतीय जनता पार्टी सफाई देने में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago