भारत लौटी अंजू
राजस्थान के भिवांडी में रहने वाली अंजू पांच महीने पहले जून में पाकिस्तान चली गई थी. अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. अब अंजू दोबारा पाकिस्तान से भारत लौटी हैं. पाकिस्तान से लौटने के बाद एक बार फिर से अंजू सुर्खियों में हैं.
अंजू के भारत पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है. जब अंजू दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि जल्द ही वे सारे सवालों के जवाब देंगी. अंजू ने पाकिस्तान में रहते हुए कहा था कि वह भारत आकर सभी सवालों के जवाब देंगी. अंजू ने निकाह के बाद अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था. अंजू पहले से शादीशुदा थीं. अंजू की शादी 2007 में भिवांडी के रहने वाले अरविंद के साथ हुई थी. अब अरविंद और बच्चों ने अंजू से मिलने से इनकार कर दिया है.
अंजू की पाकिस्तान की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें अंजू बुर्का पहनकर नसरुल्लाह के दोस्तों के साथ खाना खाते हुए नजर आ रही हैं. अंजू वाघा बॉर्डर होते हुए पंजाब पहुंची, जहां पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए. पूछताछ के बाद अंजू पंजाब से दिल्ली पहुंचीं. अंजू ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वो भारत अरविंद से तलाक लेने के लिए आई हैं. उन्हें पाकिस्तान सरकार ने एक महीने की एनओसी दी है. तलाक लेने के बाद वो पाकिस्तान लौट जाएंगी. अगर बच्चों की कस्टडी मिलती है तो उन्हें भी साथ ले जाएंगी.
हालांकि तलाक लेने और बच्चों की कस्टडी अगर मिलती है तो भी कम से कम 4-5 महीने लगेंगे. ऐसे में सिर्फ एक महीने की पाकिस्तान की तरफ से दी गई एनओसी बहुत कम है. पाकिस्तान से निकाह कर लौटी अंजू के पति अरविंद और बच्चों के साथ ही पिता ने भी मिलने से इनकार कर दिया है. अंजू के दो बच्चे राजस्थान के भिवाड़ी में पिता के साथ रहते हैं, वहीं पिता गया प्रसाद ग्वालियर में रहते हैं. अंजू के सभी परिजन अंजू से नाराज हैं, वे बात नहीं करना चाहते.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आने के बाद कहां लापता हुई अंजू? बच्चों ने मिलने से किया इनकार तो सोसाइटी ने लगाया बैन
भिवांडी के एडिशनल एसपी दीपक सैनी ने बताया कि अंजू के खिलाफ एफआईआर को लेकर जांच की जा रही है. मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. एडीसीपी ने कहा कि अगर अंजू भिवांडी आती हैं तो केस को लेकर पूछताछ की जाएगी. जरूरत पड़ने पर अंजू को गिरफ्तार किया जा सकता है.
एडिशनल एसपी ने कहा था कि अगर अंजू भिवाड़ी आती है, तो उससे इस केस को लेकर पूछताछ की जाएगी. नियमों अनुसार कार्रवाई होगी. इसके अलावा जरूरत पड़ी तो अंजू को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. बता दें कि अंजू के पति अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…