देश

’12 साल विश्वास के…’ बीजेपी का मेगा प्लान तैयार, 5 जून से हर घर पहुंचेगा ‘विश्वास और विकास’ का रिपोर्ट कार्ड

केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. यह अभियान 5 जून से 21 जून तक चलेगा और इसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ने की कोशिश करेंगे. इस पूरे कार्यक्रम को ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ नाम दिया गया है.

इस अभियान का मुख्य मकसद मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के कामकाज और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना है. भाजपा चाहती है कि केंद्र सरकार की योजनाएं, विकास कार्य और जनकल्याण से जुड़े फैसले सीधे घर-घर तक पहुंचें. इसके लिए गांवों, कस्बों, शहरों और मंडल स्तर तक अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई है.

पार्टी की तरफ से सभी सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात करें. इस दौरान वे न सिर्फ सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे, बल्कि लोगों की राय और सुझाव भी सुनेंगे, ताकि जमीनी हकीकत को बेहतर तरीके से समझा जा सके.

दिल्ली से लेकर राज्यों तक मीडिया संवाद

इस पूरे अभियान के दौरान मीडिया को भी खास तौर पर जोड़ा जाएगा. 8 और 9 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का मीडिया संवाद कार्यक्रम रखा गया है, जहां सरकार के बड़े कामों और नीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी.

इसके बाद 11 और 12 जून को एनडीए शासित राज्यों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण योजनाएं, डिजिटल इंडिया, रक्षा क्षेत्र में प्रगति और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर पिछले 12 सालों का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा.

राजनीति से आगे भी संदेश देने की कोशिश

भाजपा इस अभियान को सिर्फ राजनीतिक गतिविधि तक सीमित नहीं रखना चाहती. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हर मंडल में पौधारोपण किया जाएगा. वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे देश में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है.

पार्टी सूत्रों की मानें तो यह 16 दिन का अभियान सिर्फ उपलब्धियां गिनाने तक सीमित नहीं है. इसके जरिए भाजपा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर अपना जनसंपर्क और मजबूत करना चाहती है.

यह भी पढ़ें: घुसपैठ पर गृह मंत्री का सख्त रुख, अमित शाह बोले- एक-एक करके हटाए जाएंगे अवैध प्रवासी

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

9 minutes ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

15 minutes ago

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

48 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

1 hour ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago