देश

Lok Sabha Election 2024: कैसरगंज सीट को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा, ‘इंडिया’ गठबंधन पर साधा निशाना

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की तैयारी लगातार जारी है. वहीं सीट बंटवारे को लेकर भी मंथन जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी सीट को लेकर बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भरोसा जताया है कि पार्टी उन्हें कैसरगंज लोकसभा सीट से ही प्रत्याशी बनाएगी. हालांकि इस दौरान वह पत्रकारों के कई सवालों पर नाराज भी नजर आए.

पिछले दिनों पहलवानों के मामले में विवाद में रहने वाले बृजभूषण शरण सिंह की सीट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा तेज है कि उनको इस बार पार्टी किनारे भी लगा सकती है. पत्रकारों ने उनसे लोकसभा चुनाव-2024 में टिकट को लेकर सवाल किया तो वह भड़कते हुए बोले, “चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूथा जाऊं… मैं अपने देवीपाटन मंडल की सेवा में लगा हुआ हूं. हरा भरा, स्वस्थ, शिक्षित और स्वच्छ देवीपाटन मंडल के कार्यक्रम से मैं संतुष्ट हूं. मुझे कोई चाह नहीं है.”

टिकट के सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा, “मेरा प्रिय क्षेत्र कैसरगंज है और मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी मुझे कैसरगंज से ही लड़ाएगी.” इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने उन विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा, जिनका आरोप है कि चुनावी वक्त में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने विपक्षी दलों की ओर सवाल दागते हुए कहा कि क्या चुनाव के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियां अपना काम बंद कर दें?

ये भी पढ़ें- Kasganj: आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत, सरकारी अस्पताल में लगे थे रेबीज के सभी इंजेक्शन, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

इंडिया गठबंधन पर बोले हमला

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को मुंह की खानी पड़ेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. साथ ही कहा कि इस गठबंधन के नेता भ्रमित हैं. जोर शोर से बैठके हुईं. भाजपा सांसद ने कहा, “नीतीश कुमार का बयान सुना होगा. अखिलेश यादव ने कहा कि समय रहते पता चल गया नहीं तो मुझे बड़ा नुकसान उठाना पड़ता.” पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, “चुनाव होने दीजिए. सबको पता चल जाएगा. सरकार बीजेपी की बनेगी और पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago