Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kasganj: आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत, सरकारी अस्पताल में लगे थे रेबीज के सभी इंजेक्शन, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सरकारी अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है व पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है.

परिजनों की शिकायत सुनती पुलिस

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-जुम्मन कुरैशी

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आवारा कुत्ते के काटने के 1 महीने बाद एक महिला की मौत होने का मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. मृतक महिला के परिवार वालों का कहना है कि महिला के सरकारी अस्पताल मे नियमित समय पर रेबीज के चारो इंजेक्शन लगाए गए थे, फिर भी महिला के अंदर कुत्ते के काटने से जहर फैल गया और उसकी अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही परिवार वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्रवाई की मांग की है.

इस सम्बंध में मृतक महिला के पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा के स्टाफ पर रेबीज इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही कार्यवाही के लिए कोतवाली में तहरीर दी है. दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि मृतक महिला का नाम गीता था. वह करीब 40 वर्ष की थीं. मिली जानकारी के मुताबिक, गीता कासगंज जिले के देवकली गांव की रहने वाली थी. मृतक गीता के पति साब सिंह ने बताया कि गीता को बीते 04 अक्टूबर को खेत पर काम करते समय एक जंगली कुत्ते ने काट लिया था और कुत्ते के काटने के बाद गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पर इलाज के लिए ले गए थे, जहां समय से रेबीज के इंजेक्शन भी लगवाये गये थे और कल शनिवार को गीता की हालत बिगड़ गई. इस पर उसे इलाज़ के लिए गंजडुंडवारा के अस्पताल मे ले गए, जंहा से डॉक्टरों ने गीता को अलीगढ़ रेफर कर दिया था.

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav Case: रेव पार्टी से मिले सांप के जहर का लखनऊ लैब में जांच, मामले के तल पकड़ने के बाद कोर्ट ने दे दी इजाज़त

कुत्ते का जहर फैल गया है

मृतका के पति ने आगे बताया कि गीता को जब अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज मे लेकर पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने गीता की हालत को देखकर बताया कि कुत्ते का जहर ज्यादा फैल गया है. अव इनका इलाज़ नही किया जा सकता. तभी गीता की अलीगढ़ से घर लाते समय मौत हो गई.

शव रखकर किया हंगामा

इस घटना के बाद से ही मृतक महिला के परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है. न्याय की मांग के लिए उन्होंने गीता के शव को गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि गीता को जो रेबीज के इंजेक्शन लगाए गये थे. इसमें लापरवाही बरती गई थी. इसी के साथ ही परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही के लिए कोतवाली गंजडुंडवारा में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है तो वहीं पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital