देश

जरूरतमंद मुसलमानों के हित के लिए था Waqf, लेकन पिछले 75 सालों में हुआ बिल्‍कुल उल्‍टा: भाजपा सांसद राधामोहन दास

News of Waqf Properties: वक्फ (संशोधन) बिल, 2025 संसद से पारित हो गया. हालांकि अभी भी कई संगठन और राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं. भाजपा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ को मुसलमानों के हित के लिए बनाया गया था, लेकिन पिछले 75 सालों में जो हुआ, वो इसके बिल्कुल विपरीत था.

भाजपा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा, “पीएम मोदी का जो अभियान है, वो मुस्लिम समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए है. वक्फ नाम की संस्था गरीब मुसलमान, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और बूढ़ों के लिए थी. कल्पना यह थी कि लोग अपनी संपत्तियों को वक्फ को देंगे और उससे जो आय होगी, वो पिछड़े मुस्लिम परिवारों को दिया जाएगा. लेकिन पिछले कुछ सालों से जो नतीजा सामने आया, वो चौंकाने वाला था. वक्फ की संपत्तियों का अधिकांश लाभ कुछ लोगों ने लूट लिया और एक बहुत छोटा सा हिस्सा गरीब मुसलमानों को मिला.”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “सच्चर कमेटी की एक रिपोर्ट पेश की गई थी. कमेटी की रिपोर्ट के हिसाब से 2006 में 4.5 लाख संपत्तियां वक्फ की थी. इसमें 6 लाख एकड़ से अधिक जमीन थी. अगर 6 लाख एकड़ जमीन का सही उपयोग होता, तो प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपए की आय होती. 2006 में यह बात कही गई थी. आज के समय में यह आय लाखों करोड़ों रुपए की होती. लेकिन वास्तव में आय 163 करोड़ हो रही थी. इसका मतलब 11,837 करोड़ रुपए लूट लिए जाते थे.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही मकसद था कि इस लूट को बंद किया जाए. समस्या यह है कि लूटने वाले लोग मुस्लिम पार्टियों और संगठनों के बड़े-बड़े पदाधिकारी हैं. उन्होंने पूरी संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ.”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी ने जब से कहा है कि वक्फ की संपत्तियों का फायदा जरूरतमंद गरीब मुस्लिम परिवार को पहुंचाएंगे, तो भ्रष्टाचारी लोग डरे हुए हैं और मुस्लिम समाज को भड़काने का काम कर रहे हैं. ऐसी भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं कि बिल के नाम पर मुसलमानों के मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तानों पर कब्जा कर लिया जाएगा, जो गलत है.”

यह भी पढ़िए: तमिलनाडु में इस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, शाह की मौजूदगी में बड़ा फैसला

आईएएनएस

Recent Posts

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

6 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

17 minutes ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

24 minutes ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

25 minutes ago

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

50 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

51 minutes ago