IPL 2025 CSK Vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर जारी है. शुक्रवार, 11 अप्रैल को खेले गए मैच नंबर 25 में एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें करारी शिकस्त दी. कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत अपने नाम की.
इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 104 रन ही बना सकी. पिच धीमी थी और बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी परेशानी हुई.
शिवम दुबे ने नाबाद 31 रन बनाए और वह टीम के टॉप स्कोरर रहे. विजय शंकर ने 29 और राहुल त्रिपाठी ने 16 रन बनाए. डेवोन कॉन्वे ने 12 रन जोड़े. बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. कप्तान एमएस धोनी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा और दीपक हुड्डा खाता भी नहीं खोल सके.
कोलकाता की ओर से स्पिनरों ने कमाल कर दिया. सुनील नरेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले. मोईन अली और वैभव अरोड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया.
105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार रही. ओपनर सुनील नरेन ने 18 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनके साथ क्विंटन डिकॉक ने 23 रन बनाए. अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. कोलकाता ने यह लक्ष्य सिर्फ 10.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और वो भी 8 विकेट शेष रहते.
चेन्नई सुपर किंग्स की यह इस सीजन में लगातार पांचवीं हार रही. टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार आगाज़ किया था. लेकिन उसके बाद से लगातार हार का सिलसिला जारी है. यह पहली बार हुआ है जब चेन्नई ने आईपीएल के एक सीजन में लगातार पांच मैच गंवाए हैं. साथ ही चेपॉक में लगातार तीन मैच हारने का यह पहला मौका है.
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रविंद्र, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
-भारत एक्सप्रेस
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…