Ahmedabad Fire news: गुजरात में अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित परिष्कार-1 अपार्टमेंट के छठी मंजिल के फ्लैट में शुक्रवार को आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई. सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.
आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई. लोग जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूदने लगे.
अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने मासूम बच्चों को नीचे लटकाकर सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, नीचे की मंजिल पर मौजूद लोगों ने बच्चों को सफलतापूर्वक बचा लिया.
सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया था. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.
एक अधिकारी ने बताया कि आग अब नियंत्रण में है और किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. अंदर फंसे सभी लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया. हालांकि, शुरुआती जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
अधिकारियों ने निवासियों से सतर्क रहने और आग से सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है, खासकर ऊंची इमारतों में. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में अग्निशामक विभाग परिसर का सुरक्षा ऑडिट कर सकता है.
यह भी पढ़िए: दिल्ली में आग से धू-धूकर ऐसे जली AC बस, देखते ही देखते हो गई खाक VIDEO
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…