बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
BJP MP Sakshi Maharaj: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या को लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में अगर इसी तरह से हिंदू घटते रहे तो देश का विभाजन हो जाएगा. इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बहुत जरूरी है.
बीजेपी सांसद ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि “इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद से मैं बहुत आहत हूं. 8 फीसदी हिंदू घट गया और मुसलमानों की संख्या 40 फीसदी बढ़ गई.” साक्षी महाराज ने कहा, “आजादी के बाद हुए विभाजन के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे, लेकिन उनकी संख्या लगातार घटती चली गई और आज सिर्फ 1 से 1.5 फीसदी हिंदू बचे हैं. जो बचे हैं उनकी स्थिति बेहद ही खराब है. हिंदुओं की संख्या में ये कमी इसलिए आई क्योंकि पाकिस्तान में हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण, हत्या या फिर देश से जबरन निकाल दिया गया.”
साक्षी महाराज ने आगे कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की है. देश में जितनी जल्दी हो सके जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए.” उन्होंने कहा, जब-जब हिंदू घटा, देश बंटा.
बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि “मैंने पहले ही आगाह किया था कि 4 बीवी और 40 बच्चे इस देश में नहीं चलेंगे. अगर मैं 4 बच्चों की अपील करने लगा तो? हालांकि इस बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. जिसकी वजह से केस दर्ज हो गया. जबकि मैं ना हिंदू की बात करता हूं और न ही मुसलमान की, मैं सिर्फ देश की बात करता हूं.”
बता दें कि बीजेपी ने उन्नाव लोकसभा सीट से तीसरी बार साक्षी महाराज को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से वो मौजूदा सांसद हैं. वहीं इंडिया अलायंस ने इस सीट से अन्नू टंडन को टिकट दिया है. अन्नू टंडन सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीएसपी ने अशोक पांडेय पर भरोसा जताया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…