लाइफस्टाइल

Mother’s Day 2024: मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के लिए करना है कुछ खास, तो अपने हाथों से तैयार करें ये व्यंजन

Mother’s Day 2024: इस साल मदर्स डे रविवार यानी 12 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जाएगा और सभी बच्चों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है. कुछ बच्चे अपनी मां के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स लेते हैं तो कुछ बच्चे ऐसे है जो अपनी मां के लिए हटकर करना चाहते हैं. मां अपने बच्चे की खुशी के लिए हर मुश्किल पार कर जाती है.

अपने बच्चे की खुशी के लिए अगर बड़ा त्याग करना पड़े तो मां उसके लिए कभी पीछे नहीं हटती. ऐसे में हर कोई अपनी मां का शुक्रगुजार होता है. साथ ही मां अपने बच्चों के लिए तरह-तरह की डिशेज बनाकर बच्चों की सेहत के साथ-साथ उनकी फरमाइश का भी ख्याल रखती है. ऐसे में अगर आप भी इस मदर्स डे को खास बनाना चाहते हैं तो अपनी मां के लिए कुछ टेस्टी खाना तैयार करें ताकि मां का दिल खुश हो जाए.

घर पर बनाएं केक

अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को कुछ सरप्राइज देना चाहते हैं तो घर पर उनके लिए केक तैयार करें. लेकिन अगर आप केक घर पर बना रही हैं तो उसमें अपनी मम्मी की पसंद का खास ध्यान रखें. लेकिन, अगर आप बाजार से खरीदना चाहती है तो आपको हर फ्लेवर के केक्स मिल जाएंगे. इस केक पर हैप्पी मदर्स डे जरूर लिखवाएं.

वेज थाली

मदर्स डे के दिन घर में आप चाहें तो अपनी मम्मी को रसोई के काम से छुट्टी देकर उनके लिए वेज थाली तैयार कर सकती हैं. अगर आपकी मम्मी को पूड़ी नहीं पसंद है तो आप नान, मिस्सी रोटी या फिर तंदूरी रोटी तैयार कर सकती हैं. इसके साथ ही इस वेज थाली में उनकी पसंद की ही सब्जियां शामिल करें.

ये भी पढ़ें:Mothers Day 2024: मां के इस खास दिन पर Cake और Gifts के अलावा इन 3 तरीकों से मनाएं Healthy मदर्स डे

डेजर्ट प्लेटर

अगर आप घर पर अपनी मां के लिए वेज थाली बना रही हैं तो इस तरह का डेजर्ट प्लेटर भी तैयार करें. इसमें आप मूंग दाल का हलवा, आइसक्रीम, रसमलाई और गुलाब जामुन तैयार करा सकते हैं. यदि इनमें से कोई चीज उन्हें पसंद नहीं है तो आप इसे हटाकर अपनी मम्मी की पसंद की मिठाई इस प्लेटर में एड कर सकते हैं.

पिज्जा

इस मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को वेज थाली नहीं खिलाना चाहते हैं को उन्हें घर पर ही स्वादिष्ट पिज्जा भी बनाकर खिला सकते हैं. वैसे तो बाजार से भी पिज्जा लाकर आप उन्हें खिला सकते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें घर पर पिज्जा बनाकर खिलाएंगी, तो इससे उन्हें ज्यादा खुशी होगी.

चॉकलेट शेक

गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में अगर आप अपनी मां को मदर्स डे पर चॉकलेट शेक बनाकर पिला सकते हैं. ये बनाना काफी आसान होता है. यदि आपकी मां को ये नहीं पसंद है तो आप उनकी पसंद का शेक बना सकते हैं. ताकि इसे पीकर उनका दिल खुश हो जाए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

11 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

45 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

57 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

1 hour ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

2 hours ago