अक्षय तृतीया 2024 उपाय.
Akshaya Tritiya 2024 Upay: वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया का खास धार्मिक और पौराणिक महत्व है. मान्यतानुसार, इस दिन सोना खरीदाना बेहद शुभ होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया शुक्रवार, 10 मई को है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 06 मिनट से देर रात 2 बजकर 50 मिनट तक है. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की उपासना से विशेष लाभ प्राप्त होता है. ऐसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय तृतीया पर खास उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में किन चीजों को रखना शुभ और लाभकारी माना गया है.
हिंदू धर्म शास्त्रों में श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. वैसे भी शास्त्रों में यंत्र पूजा का विशेष महत्व दिया गया है. मां लक्ष्मी से जुड़ा होने के कारण श्रीयंत्र को तिजोरी में रखने से धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है. हालांकि, श्री यंत्र को तिजोरी में रखने से पहले आपको उसकी विधिवत पूजा करनी होगी. इसके लिए सबसे पहले श्रीयंत्र को पवित्र करें. इसके बाद उस पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं. फिर ओम् श्रीं नमः इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
कुबेर देव को धन का देवता कहा गया है. ऐसे में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन घर में कुबेर यंत्र की विधिवत स्थापना करें. इसके बाद उसे तिजोरी में सुरक्षित रखें. कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर ऐसा करने से धन की किल्लत नहीं होती है.
अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी का सिक्का खरीदना शुभ और मंगलकारी माना गया है. अक्षय तृतीया के दिन चांदी के सिक्के को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें. मान्यतानुसार, अक्षय तृतीया पर इस उपाय को करने से तिजोरी हमेशा भरी रहती है.
दक्षिणावर्ती शंख से भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीदकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखें. अक्षय तृतीया के दिन किया गया यह उपाय आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने में सहायक होगा.य मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
यह भी पढ़ें: गजकेसरी राजयोग के साए में मनेगी अक्षय तृतीया, बन रहे हैं 4 दुर्लभ संयोग; नोट कर लें खरीदारी के लिए शुभ समय
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर गोल्ड के अलावा घर ले आएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन-दौलत की कमी
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…