फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: उद्घाटन से पहले राम मंदिर को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई है. निमंत्रण को लेकर भाजपा और सपा में लगातार जुबानी जंग जारी है. जहां एक ओर कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाजवादी पार्टी को आमंत्रण न भेजने की अपील ट्रस्ट से की है. तो दूसरी ओर उनके इस बयान पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पलटवार किया और कहा कि जमीन पर कब्जा करने वाले ऐसे ही बयान देंगे.
बता दें कि शनिवार को भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि, “मैं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से निवेदन करूंगा कि वह हर सनातनी, जिसकी भगवान श्रीराम में अगाध आस्था है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल में हो, आप उसको जरूर बुलाएं, लेकिन, समाजवादी पार्टी जैसे राम भक्तों की हत्यारी और आज तक समाजवादी पार्टी के जिन लोगों ने माफी नहीं मांगी है, ऐसे लोगों को मंदिर बुलाना तो दूर, अगर मंदिर आ भी जाएं तो इन्हें घुसने न दिया जाए और जब तक माफी न मांगें तब तक इन पर अयोध्या आने पर बैन लगा दिया जाए.”
सुब्रत पाठक ने राम मंदिर को लेकर आगे कहा है कि, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम की जन्मस्थली पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. उन्होंने आगे कहा है कि, प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पहुंच रहे हैं. यह अयोध्या के महत्व को दर्शाता है. भाजपा सांसद ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए आगे ये भी कहा है कि, अयोध्या का महत्व यह भी दर्शाता है कि जिस प्रकार देश के तमाम राजनीतिक दल जो कभी मंदिर न बनने पाए, इसको लेकर तमाम अड़ंगे लगाते थे, मंदिर के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक अपने वकील खड़े करवाते थे, यह लोग जिस प्रकार परिहास बनाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे. कुछ लोग कहते थे कि मंदिर की आवश्यकता क्या है, वहां तो अस्पताल बना देना चाहिए, मंदिर से क्या किसी को रोटी मिलती है.
सपा पर निशाना साधते हुए सांसद सुब्रत ने आगे कहा है कि, समाजवादी पार्टी ने तो हद ही कर दी, जब सपा ने निर्दोष राम भक्तों पर गोली चलवा दी, एक निर्मम हत्याकांड रामभक्तों का करवा दिया. आज तक समाजवादी पार्टी ने माफी नहीं मांगी है, बल्कि गर्व से कहा कि हमने गोली चलवाई. भाजपा सांसद ने सपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी ने ‘हवा में उड़ गए जय श्री राम’ का नारा लगाकर हमारी आस्था को अपमानित करने का काम किया.
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के इस बयान पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार किया है और कहा है कि, गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाले ऐसे बयान देंगे. भाजपा सांसद पर हमला बोलते हुए शिवपालने आगे कहा कि, लेखपालों को पीटने वाले ऐसे ही बोलते हैं. जनता ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं कर सकती है. आने वाले दिनों में जनता बदला जरूर लेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…