सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे
Gupteshwar Pandey: बिहार में एक फिर जातियों को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. हालांकि इस बार किसी राजनेता ने बयान नहीं दिया है बल्कि इस बार बवाल पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के बयान के बाद शुरू हुआ है. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडे ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर धार्मिक प्रवचन देना शुरू किया है. उन्होंने हाल ही मैं एक ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके अलावा उनके बयान पर अब यूजर भी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर ने प्रवचन देते हुए कहा कि अगर ब्राह्मण श्राप देता है तो उससे पूरे कुल का नाश हो जाता है.
प्रदेश में अब पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के इस बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है. उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही है. अब इस पर अलग-अलग रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं.
मधेपुरा में गुप्तेश्वर पांडे भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि- अगर किसी ब्राह्मण का अपमान हो जाए तो ब्राह्मण श्राप देता है. ब्राह्मण के ह्रदय में तकलीफ होती है तो, उसके श्राप से पूरे कुल का नाश हो जाता है. इसलिए हमें ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए. ये शास्त्रों में लिखा हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको ब्राह्मण अधर्मी, नीच-पतीत भी दिखाई देता हो या कुछ भी हो, लेकिन उसको क्रोध नहीं दिलाना चाहिए. उसके पूर्व जन्म की उसकी तपस्या है तभी वह ब्राह्मण कुल में पैदा हुआ है. ये कभी नहीं भूलना चाहिए. कभी भी गलती से भी, ब्राह्मण और संत का अपमान नहीं करना चाहिए. आज लोग ये बात मानते नहीं हैं.
उनके बयान पर एक मुकेश नाम के यूजर ने लिखा कि- उनका जन्म उच्च कुल में हुआ था क्योंकि उन्होंने अपने पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म किये थे ? ये सिर्फ जातिवाद वाले लोग ही बोलते हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ब्राह्मण भले ही बड़ा नीच हो बड़ा अधम हो. बड़ा पतित हो. कुछ भी हो ब्राह्मण के क्रोध से बचना चाहिए ‘ क्यों भाई ?? इतने अवगुणों के बाद गालियां ही मिलेगी.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…