देश

Budget 2023: बीजेपी सांसदों की बैठक शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बता रही हैं बजट की खूबियां

Budget 2023: संसद में पेश हुए आम बजट के बाद अब इसे लेकर बैठकों को दौर जारी है. इसी क्रम में आज आम बजट को लेकर संसद भवन परिसर में बीजेपी सांसदों की बैठक शुरू हो गई है. आज शुक्रवार को आयोजित संसद भवन परिसर में यह बैठक पार्टी की तरफ से खासतौर पर अपने सभी सांसदों को बजट की खूबियों के बारे में बताने और उन महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई है, जिनके बारे में जानकारी देने और महत्ता बताने सांसदों को जनता के बीच जाना है.

पार्टी के लोक सभा और राज्य सभा सदस्य मौजूद

इसके अलावा भाजपा के सांसद इन प्वॉइंट्स को लेकर सदन के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर विरोधी दलों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी देंगे. बीजेपी सांसदों के संसद में चल रहे इस बजट वर्कशॉप में पार्टी के लोक सभा और राज्य सभा सदस्य मौजूद हैं. मिला जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्टी सांसदों को आम बजट को लेकर ब्रीफ कर रही हैं. वे उन बातों को बता रही हैं जिन्हें लेकर सांसदों को जनता के बीच जाना है.

यह है सरकार की मंशा

केंद्र की भाजपा को यह लगता है कि सरकार द्वारा पेश बजट में देश के आम आदमियों और समाज के विभिन्न तबकों को फायदा पहुंचाने वाली कई घोषणाएं की गई हैं और इन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Budget Session: अडानी ग्रुप विवाद पर संसद में फिर हंगामे के आसार, खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक

बजट में यह रहा खास

बजट में इस बार नई कर व्यवस्था के तहत वेतनभोगियों को 50,000 रुपये की मानक कटौती देने का प्रस्ताव है. इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों के लिए बजट में गैर-सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर तीन लाख रुपये के ‘लीव एनकैशमेंट’ पर मिलने वाली कर छूट को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है.

बात करें यातायात की तो रेल में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती उम्मीदों के साथ रेलवे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, हमसफर और तेजस जैसी प्रमुख ट्रेनों के 1,000 से अधिक कोच के नवीनीकरण के अलावा इन कोच के अंतरिक हिस्सों को अत्याधुनिक बनाया जायेगा और यात्रियों के आराम के हिसाब से इसमें सुधार किया जायेगा.

महिला सम्मान बचत पत्र मार्च, 2025 तक उपलब्ध होगा, महिला या लड़की के नाम पर दो लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा, वहीं करदाताओं को राहत, तीन लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा. ल 47 लाख युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

9 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

9 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

10 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

10 hours ago