होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
BCCI Women (@BCCIWomen)/ Twitter
IND W vs SA W: अभी कुछ दिन पहले ही जहां जूनियर टीम इंडिया ने इतिहास रचा था. वहीं सीनियर महिला टीम का फ्लॉप शो दिखा. भारतीय अंडर-19 टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट का आईसीसी सूखा तो खत्म कर दिया लेकिन अब फैंस की नजरें सीनियर महिला टीम पर है, जो 10 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी. मगर इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले एक बार फिर भारतीय टीं की वही पुरानी कमजोरी दिखी. दरअसल इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम द.अफ्रीका में ही तैयारियों के लिए टी20 सीरीज खेल रही थी, जिसके फाइनल में टीम की खराब बैटिंग हार का कारण बनी.
द.अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार
पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों – स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का विकेट सस्ते में खो दिया. भारत के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते रहे. हरलीन देओल ने 56 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 रन बनाकर कुल स्कोर को तीन अंकों तक ले गई. भारत ने 20 ओवर में 109/4 का स्कोर खड़ा किया. काफी लो-स्कोरिंग मैच होने के बाद भी भारतीय टीम ने स्पिनरों के दम पर 6.3 ओवरों में उन्हें 21/3 पर कम करके एक मैच बनाया. मगर अफसोस ज्यादा देर यह खुशी रही नहीं. साउथ अफ्रीका की ओर से पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए आई ट्रियॉन ने सिर्फ 32 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अंधाधुंध 57 रन कूटकर टीम को 18वें ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें: Budget Session: अडानी ग्रुप विवाद पर संसद में फिर हंगामे के आसार, खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक
वर्ल्ड कप से पहले दिखी पुरानी कमजोरी
10 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप खेलने भारतीय टीम मैदान में होगी . इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में ही तैयारियों के लिए टी20 सीरीज खेल रही थी, लेकिन इसका कुछ फायदा भारत के लिए दिखा नहीं. बार-बार टीम इंडिया फाइनल में अपनी गलती के कारण हार रही. अब इस चाहे आप बड़े मुकाबले का प्रेशर कह लीजिए या गलती. मगर फैंस को वही पुराना नजारा बार-बार दिख रहा है. अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना है तो इस बार अपनी गलतियां ठीक करनी होगी.
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…