देश

BJP National Executive: ‘बिना वोट की उम्मीद के मुस्लिमों से मिलें’- पीएम मोदी की बीजेपी नेताओं को नसीहत- मुस्लिम समाज के खिलाफ गलत बयानबाजी न करें

BJP National Executive Meeting: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी (Narendra Modi) ने भाजपा नेताओं को अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु बताए. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने सभी धर्मो के लोगों से मिलने पर जोर दिया और पार्टी नेताओं से यूनिवर्सिटी, चर्च आदि जाकर लोगों से मिलने और बातचीत करने को कहा. उन्होंने पसमांदा, बोहरा, पेशेवर और शिक्षित मुसलमानों से बिना वोट की उम्मीद किए मिलने को कहा.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों से मिलें, कोई हमें वोट दे या न दे, लेकिन फिर भी जाकर सबसे मिलें. साथ ही पीएम मोदी ने नेताओं को किसी भी समुदाय के खिलाफ गलत बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी. पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम समाज के खिलाफ गलत बयानबाजी न करें. उन्होंने बीजेपी नेताओं को बेवजह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी.

पीएम मोदी ने 400 दिनों पहले ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक्टिव रहने को कहा. भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पीएम के संबोधन के साथ समाप्त हुई. इस बैठक में तीन प्रस्ताव – एक राजनीतिक प्रस्ताव, एक सामाजिक व आर्थिक संकल्प और जी20 शिखर सम्मेलन पर केंद्रित एक विदेश नीति प्रस्ताव पारित किए गए.

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash में जान गंवाने वाले गाजीपुर के चार युवकों के परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद. सीएम योगी ने किया ऐलान

जेपी नड्डा का बढ़ाया गया कार्यकाल

इस बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को आगामी लोकसभा चुनाव तक बढ़ाने का फैसला लिया गया. सभी ने जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक साल बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी. अब जून 2024 तक जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.

जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था. इसके पहले वह 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे. उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर बीजेपी की कमान संभाली थी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. वहीं बैठक के दूसरे दिन ये तय हो गया कि पार्टी नड्डा के नेतृत्व में ही 2024 के लोकसभा चुनावों में उतरेगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

7 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago