देश

‘हम तैयार हैं…’, PAK से जारी तनाव के बीच Indian Navy के स्वदेशी डिस्ट्रॉयर जहाज INS सूरत के सीओ का संदेश

पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच नौसेना के स्वदेशी डिस्ट्रॉयर जहाज आईएनएस सूरत के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) ने दुश्मन को साफ संदेश दिया है कि “हम तैयार हैं”.

‘आईएनएस सूरत’ गुरुवार को गुजरात के सूरत में था, जिस शहर के नाम पर इसका नामकरण हुआ है. यह इस साल जनवरी में कमीशन हुआ था और इसे सूरत के लोग देख सकें, इसके लिए एक दिन के लिए इसे आम लोगों के लिए खोला गया था.

इस आधुनिक जंगी जहाज की पाकिस्तान की नाक के नीचे अरब में मौजूदगी ही अपने-आप में मायने रखती है. इस मौके पर आईएनएस के सीओ कैप्टन संदीप शोरेय ने एक सवाल के जवाब में समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “दुश्मन के लिए, और बाकी सबके लिए भी, एक ही संदेश है कि हम तैयार हैं. हमें जिस चीज के लिए तैयार किया गया है, उसके लिए हम तैयार हैं.”

सूरत के अदाणी हजीरा पोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग जहाज को देखने के लिए पहुंचे. गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया ने शहर में आईएनएस सूरत का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश की आन-बान-शान है. यह नौसेना के अपनी तरह के चार-पांच जहाजों में से एक है. उन्होंने कहा कि आईएनएस सूरत संदेश देता है कि हम कहीं भी हैं, सक्षम हैं. हम चीन-पाकिस्तान किसी से नहीं डरते. हम यहां से अपने जलक्षेत्र से दुश्मन पर मिसाइल दागने में सक्षम हैं.

पाकिस्तान की बयानबाजी पर ढोलकिया ने कहा कि जो बहुत बोलता है, उसका कुछ नहीं होता है. भारत कर सकता है और सक्षम है.

सीमा पर तनाव की स्थिति में जश्न मनाने के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर कैप्टन शोरेय ने कहा कि सीमा पर जो चुनौतियां हैं, वे चलती रहेंगी – पहले भी थीं, आगे भी रहेंगी और आज की तारीख में भी हैं. आज का दिन जश्न मनाने का है, उस सम्मान का जश्न जो भारतीय नौसेना ने उसके नाम पर अपने डिस्ट्रॉयर का नाम रखकर सूरत शहर को दिया है.

कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि 7,600 टन डिस्प्लेसमेंट वाला यह जहाज मिसाइल, तोप प्रणाली, अत्याधुनिक रडार, दो हेलीकॉप्टर और एंटी सबमरीन वॉरफेयर से लैस है. उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से भारत में निर्मित है और इसके निर्माण में भारतीय स्टील का इस्तेमाल किया गया है. 75 प्रतिशत कंपोनेंट भारतीय हैं और सबके अंदर दिल शत-प्रतिशत हिंदुस्तानी है.”


ये भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कौन हैं, जिन्होंने PAK से टेंशन के बीच भारतीय सेना की उत्तरी कमान संभाली


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

16 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

47 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

58 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago