JP Nadda Vs Sonia Gandhi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘बेचारी’ शब्द का इस्तेमाल करने पर कड़ी नाराजगी जताई है. नड्डा ने इस टिप्पणी को आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की. उनका कहना था कि सोनिया गांधी का बयान कांग्रेस पार्टी की गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.
जेपी नड्डा ने X.com पर अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं और भाजपा का हर कार्यकर्ता माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सोनिया गांधी द्वारा “बेचारी” शब्द के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता है. जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी की अभिजात्य, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी प्रकृति को दर्शाता है. मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफ़ी मांगे.’
बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था. उस भाषण पर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी. जिनमें सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया. वहीं, उनके बेटे राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया.
सोनिया और राहुल की टिप्पणियों को अब भाजपा नेता अपमानजनक करार दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की टिप्पणियों को गरीबों और आदिवासियों का अपमान बताया है. इस विवाद के बीच, राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी कांग्रेस नेताओं के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है.
यह भी पढ़िए: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर Sonia Gandhi ने ये क्या बोल दिया? हंगामा होना तय
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…