देश

मोदी सरकार के 9 साल: त्रिपुरा में आज जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा हो गया है. जिसका जश्न बीजेपी पूरे देश में मना रही है. बीजेपी की तरफ से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा पहुंचे हैं. जहां वो शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे. एयरपोर्ट पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने जेपी नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया.

30 जून से शुरू हुआ महा जनसंपर्क अभियान

राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि नड्डा दक्षिणी त्रिपुरा के संतिर बाजार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने मीडिया से कहा, यह रैली नौ साल में मोदी सरकार की सफलता और दृष्टि को उजागर करने के लिए भाजपा के महीने भर (30 मई से 30 जून) अभियान का हिस्सा है. जेपी नड्डा सुबह करीब 11 बजे रैली को संबोधित करेंगे. इसके अलावा, वह संपर्क से समर्थन के तहत अगरतला में दो प्रभावशाली परिवारों से मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- “मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी रामचरितमानस”- RJD विधायक के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने दी नसीहत

रैली को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

साहा ने बाद में ट्वीट किया, एमबीबी हवाईअड्डे अगरतला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रैली को संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

6 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

9 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

12 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

55 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago