आस्था

Jagannath Rath Yatra 2023: जून में इस दिन निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, पुरी में आते हैं देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु

Jagannath Rath Yatra 2023: हिंदू धर्म में तीर्थाटन का विशेष महत्व है. धार्मिक स्थानों की यात्रा ईश्वर से जुड़ने का एक माध्यम बनती है. ऐसा ही एक प्रसिद्ध मंदिर है पुरी का जगन्नाथ मंदिर जहां निकलने वाली रथ यात्रा को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं. रथ यात्रा के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को ओडिशा के सिद्ध पुरी नगरी में यात्रा शुरु होने से पहले ही लगनी शुरु हो जाती है. उत्सव के रूप में मनाया जाने वाली इस रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं.

इस दिन निकलती है रथयात्रा

ओडिशा के सिद्ध नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन निकाली जाती है. भव्य और विशालकाय रथों पर विराजमान हो भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण कर गुंडिचा मंदिर जाते हैं, जो कि उनकी मौसी का घर भी कहा जाता है. इस साल भी यह रथ यात्रा जून के महीने में निकाली जाएगी. जिसमें देश विदेश से लोग पुरी की इस रथ यात्रा में शामिल होने आते हैं.

इस दिन निकाली जाएगी रथ यात्रा 2023

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 19 जून, सुबह 11 बजकर 25 मिनट से शुरु होते हुए 20 जून की दोपहर में 01 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगी. वहीं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून मंगलवार के दिन निकाली जाएगी. इस दिन रथ यात्रा रात्रि 10 बजकर 04 मिनट पर शुरू होते हुए अगले दिन 21 जून को शाम 07 बजकर 09 मिनट पर खत्म होगी. यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ पूरे नगर का भ्रमण करेंगे और गुंडिचा मंदिर में यात्रा को विश्राम दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Kainchi Dham: बाबा नीम करोली के दरबार में कई हस्तियों की बदल चुकी है किस्मत, जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर विराट कोहली तक लगा चुके हैं हाजिरी

चार धामों में से एक

रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को तीन अलग-अलग दिव्य और भव्य रथों पर नगर भ्रमण कराया जाता है. हिंदू धर्म के प्रमुख चार धामों में से एक है पुरी में स्थिति जगन्नाथ मंदिर. मान्यता है जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ करने से लोगों को उनकी परेशानियों से निजात मिलती है.

Rohit Rai

Recent Posts

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

6 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

23 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

46 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

1 hour ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

1 hour ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

2 hours ago