देश

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 5 नामों की लिस्ट की जारी, गुजरात से जेपी नड्डा तो महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण

Rajya Sabha Chunav 2024: बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात से चार जबकि महाराष्ट्र से तीन लोगों की सूची जारी की है. गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है. जबकि महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, श्रीमति मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े पर स्वीकृति दी गई है.

उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी समेत 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

वहीं उत्तर प्रदेश से भाजपा के सात प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा है. जिसमें सुधांशु त्रिवेदी, नवीन जैन, आरपीएन सिंह, अमरपाल पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह का नाम शामिल है.

बता दें कि इस मौके पर सीएम योगी के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपस्थिति रही. भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा भी मौके पर उपस्थित थे. वहीं, दूसरी ओर राज्यसभा के लिए सपा ने भी अभी तीन नाम घोषित किए हैं. जबकि अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है.

सोनिया गांधी ने राजस्थान से दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई अन्य नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: UPA सरकार ने खारिज कर दी थी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, MSP पर दिया था ये तर्क

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago