Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 5 नामों की लिस्ट की जारी, गुजरात से जेपी नड्डा तो महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण

Rajya Sabha Chunav 2024: केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात से चार जबकि महाराष्ट्र से तीन लोगों की सूची जारी की है. गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है.

Rajya Sabha Chunav 2024: बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात से चार जबकि महाराष्ट्र से तीन लोगों की सूची जारी की है. गुजरात से जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम शामिल है. जबकि महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, श्रीमति मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े पर स्वीकृति दी गई है.

उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी समेत 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

वहीं उत्तर प्रदेश से भाजपा के सात प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा है. जिसमें सुधांशु त्रिवेदी, नवीन जैन, आरपीएन सिंह, अमरपाल पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह का नाम शामिल है.

बता दें कि इस मौके पर सीएम योगी के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपस्थिति रही. भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा भी मौके पर उपस्थित थे. वहीं, दूसरी ओर राज्यसभा के लिए सपा ने भी अभी तीन नाम घोषित किए हैं. जबकि अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है.

सोनिया गांधी ने राजस्थान से दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई अन्य नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: UPA सरकार ने खारिज कर दी थी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, MSP पर दिया था ये तर्क



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital