आस्था

Holi 2024 Date: होली कब है 24 या 25 मार्च को? जानें होलिका दहन की सही डेट शुभ मुहूर्त और खास महत्व

Holi 2024 Date: हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद हर्ष और उल्लस के साथ मनाया जाता है. रंगों पर पर्व होली, हर साल फाल्गुन (फागुन) महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. इस साल होली कब मनाई जाएगी इसको लेकर लोगों कि जिज्ञासा बढ़ गई है. ऐसे में आइए पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि साल 2024 में होली कब मनाई जाएगी? इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इसका धार्मिक महत्व क्या है.

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को है. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 44 मिनट तक है. इस साल होलिका दहन के लिए 1 घंटा 32 मिनट का समय मिलेगा.

होली 2024 फाल्गुन पूर्णिमा तिथि

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू हो होगी. जबकि पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च को देर रात 12 बजक र 29 मिनट पर होगी.

कब मनाई जाएगी होगी 24 या 25 मार्च को?

इस साल होगी 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी. दृक पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार 24 मार्च को छोटी होगी (होलिका दहन) और 25 मार्च को रंग वाली होली मनाई जाएगी.

होली का महत्व

हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है. इसे रंग के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में होली को खास तौर पर मनाया जाता है. ब्रज क्षेत्र में लट्ठमार होली की परंपरा है. जबकि हरियाणा में भाभी अपने देवर को किसी न किसी रूप में सताती हैं. मथुरा में 15 दिनों तक होली का उत्सव मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: शुक्र का हुआ मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को होने वाला है छप्परफाड़ धन लाभ!

होली की कथा

होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है. होलिका दहन को हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कथा से जोड़कर देखा गया है. इस बारे में पौराणिक कथा है कि हिरण्यकश्यप का बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था. लेकिन उसका पुत्र की भक्ति नाराज होकर अपनी बहन होलिका को उसे आग में भस्म कर देने लिए कहा. होलिका को आग में ना जलने का वरदान प्राप्त था. लेकिन, भगवान विष्णु की कृपा के परिणामस्वरूप भक्त प्रह्लाद का कुछ ना हुआ. जबकि होलिका आग में जलकर भस्म हो गई.

Dipesh Thakur

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

12 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

15 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

46 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

59 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago