देश

World Govt Summit 2024: विश्व-बंधुत्व का संदेश… वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर पर बात, पीएम मोदी ने समिट को किया संबोधित

PM Modi In UAE: पीएम मोदी दो दिवसीय यूएई के दौरे पर हैं. आज पीएम मोदी ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट को संबोधित किया. इश दौरान पीएम मोदी ने कहा, “दुबई जिस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बन रहा है, वह बहुत बड़ी बात है.

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, “आज हम 21वीं सदी में हैं. एक तरफ दुनिया आधुनिकता की तरफ बढ़ रही है तो पिछली सदी से चले आ रहे चैलेंजेस भी उतने ही व्यापक हो रहे हैं. खाद्य सुरक्षा हो… स्वास्थ्य सुरक्षा हो… जल सुरक्षा हो… ऊर्जा सुरक्षा हो… शिक्षा हो… समाज को समावेशी बनाना हो… हर सरकार अपने नागरिकों के प्रति अनेक दायित्वों से बंधी हुई है.”

“विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत है जो समावेशी हों”

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, “आज हर सरकार के सामने सवाल है कि वो किस अप्रोच के साथ आगे बढ़े। मेरा मानना है कि आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत है जो समावेशी हों, जो सबको साथ लेकर चलें.”

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, “मैं मानता हूं कि सरकार का अभाव भी नहीं होना चाहिए और सरकार का दबाव भी नहीं होना चाहिए. बल्कि मैं तो ये मानता हूं कि लोगों की जिंदगी में सरकार का दखल कम से कम हो, ये सुनिश्चित करना भी सरकार का काम है.”

“जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी”

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “पिछले कुछ वर्षों में, भारत सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. लोगों को भारत सरकार की मंशा और प्रतिबद्धता पर भरोसा है. यह केवल इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमने शासन में जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी.”

विश्व-बंधुत्व को भी मजबूती देंगे- PM Modi

हम ना केवल सरकारों के साथ उपस्थित चुनौतियों का समाधान करेंगे, बल्कि विश्व-बंधुत्व को भी मजबूती देंगे. एक विश्व-बंधु के रूप में भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. अपनी जी20 प्रेसिडेंसी के दौरान भी हमने इसी भावना को आगे बढ़ाया. हम One earth, one family, one future. इसी भाव से चले.

भारत आज Solar, Wind, Hydro के साथ-साथ Biofuels, Green Hydrogen पर भी काम कर रहा है. हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि प्रकृति से जितना हासिल किया है, उसे लौटाने का प्रयास भी करना चाहिए. इसलिए भारत ने विश्व को एक नया मार्ग सुझाया है, जिस पर चलते हुए हम पर्यावरण की बहुत मदद कर सकते हैं. ये मार्ग है – मिशन लाइफ…यानी कि Lifestyle For Environment का. ये मिशन Pro Planet People का रास्ता दिखाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

8 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

16 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

24 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

48 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

52 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

55 minutes ago