देश

‘गुजरात सीएम बनने से 2 साल पहले OBC में रजिस्टर्ड हुई थी पीएम मोदी की जाति’, BJP ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

BJP On rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य पिछड़ा जाति (ओबीसी) समुदाय से नहीं हैं क्योंकि उनका जन्म सामान्य वर्ग में हुआ था. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण के दौरान एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, वायनाड सांसद ने कहा, “जब भी भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उन्हें एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला कि वह पिछड़े वर्ग से हैं. उनका जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं. यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं.”

पीएम मोदी ने खुद को बताया था ओबीसी

राहुल गांधी द्वारा ऐसा तब कहा गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में खुद को ‘सबसे बड़ा ओबीसी’ कहा था और कांग्रेस पर पिछड़े समुदायों के नेताओं के साथ व्यवहार करते समय पाखंड में लिप्त होने और दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया था.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

बता दें कि राहुल गांधी के पीएम मोदी की जाति वाले बयान पर बीजेपी ने अब पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है कि ये पूरी तरह से बेबुनियाद और सरासर झूठ है. पीएम मोदी की जाति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूरे 2 साल पहले 27 अक्टूबर 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था.”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला था हमला

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ के जवाब में कहा था कि. “कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया. कुछ दिन पहले, कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. 1970 में, जब वह बिहार के सीएम बने, तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया गया? वे गिनते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं. क्या आपको (कांग्रेस) यहां (खुद की ओर इशारा करते हुए) सबसे बड़ा ओबीसी नहीं दिख रहा है?”

इसे भी पढ़ें: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा सड़क पर गिरा, 3 घायल, देखें वीडियो

दूसरी ओर ओबीसी को लेकर राहुल गांधी भी लगातार बयान दे रहे हैं. वह ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण और जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि सरकार नहीं चाहती है कि ओबीसी समाज को उनका पूरा हक मिले, यही वजह है कि जातीय जनगणना से सरकार भाग रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago