खेल

SL vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, पूर्व कप्तान समेत 3 खिलाड़ी बाहर

Sri Lanka vs Afghanistan ODI Series: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खत्म हो चुका है. अब तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम से तीन स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. इनमें एक नाम पूर्व कप्तान का भी शामिल है. अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के स्क्वाड में 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. टीम की कमान कुसल मेंडिस को बनाया गया है.

इन खिलाड़ियों को टीम से किया गया बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम में पूर्व कप्तान दासुन शनाका, लेग स्पिनर जेफरी वांडरसे और नुवानिन्दु फर्नांडो को मौका नहीं मिला है. वहीं ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने और शेवोन डेनियल की वापसी हुई है. पिछले कुछ समय से शनाका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उनके बल्लकाफी समय से खामोश था. इसी के चलते सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला किया. शनाका पिछली 21 वनडे पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 12.25 का रहा है.

पूर्व कप्तान के जगह पर चमिका करूणारत्ने को मिला मौका

श्रीलंका की टीम जिस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरी थी. उस समय शनाका को कप्तानी पद से हटाया गया था. लेकिन उन्होंने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाई रखी थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 8 रन और 7 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चमिका करुणारत्ने उनका रिप्लेसमेंट होंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलांका, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे, शेवोन डेनियल, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुशमंथा चमीरा, डुनिथ वेललागे, प्रमोद मदुशन, अकिला धनंजय, वानिंदु हसरंगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से पहले देखें टीम इंडिया का संभावित स्क्राड, इन धुरंधरों के साथ उतर सकती है भारत

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल खेलेंगे या नहीं

WTC 2025: साउथ अफ्रीका की हार से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची न्यूजीलैंड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

10 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

38 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

56 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago