देश

भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बैग चेकिंग का वीडियो किया शेयर, विपक्ष पर लगाया संविधान के दिखावे का आरोप

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में अपने नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर किया. इस वीडियो में फडणवीस के बैग की एयरपोर्ट पर चेकिंग होती दिखाई दे रही है. भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह केवल संविधान की किताब हाथ में लेकर दिखावा करते हैं.

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा महाराष्ट्र ने इस वीडियो के जरिए कहा कि 7 नवंबर को यवतमाल जिले में देवेंद्र फडणवीस का बैग एयरपोर्ट पर चेक किया गया. फडणवीस ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और न ही वीडियो बनाकर किसी तरह का हंगामा किया. इससे पहले 5 नवंबर को कोल्हापुर हवाई अड्डे पर भी फडणवीस के बैग की चेकिंग की गई थी. भाजपा ने पोस्ट में आगे कहा कि संविधान का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सिर्फ बातों में संविधान का उल्लेख करना पर्याप्त नहीं है.

उद्धव ठाकरे के बैग की हुई थी चेकिंग

भाजपा का यह वीडियो साझा करने का उद्देश्य शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा हाल में की गई टिप्पणी का जवाब देना भी था. संजय राउत ने चुनाव आयोग के कर्मचारियों द्वारा उद्धव ठाकरे के बैग की चेकिंग पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के काफिलों की भी जांच होती है.

उद्धव ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें अपने बैग की जांच से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बैग की कभी चेकिंग की गई है.


ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में छाई घनी स्मॉग की चादर, तापमान में गिरावट के साथ राजधानी में AQI गंभीर स्तर पर


विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरम

इस मुद्दे ने महाराष्ट्र की राजनीति को और गरमा दिया है, खासकर जब विधानसभा चुनाव नजदीक है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे. राज्य में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

17 seconds ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

55 seconds ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

20 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

59 minutes ago