गृह मंत्री अमित शाह और एन. चंद्रबाबू नायडू
देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गरगर्मियां तेज हो गई हैं. 2024 के चुनावी समर को फतह करने के लिए सभी दल जोड़-तोड़ की राजनीति में जुट गए हैं. एकतरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए देशभर में घूम-घूमकर विपक्ष को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी एनडीए का कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है. इसी बीच टीडीपी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले टीडीपी एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा बन सकती है.
अमित शाह और जेपी के नड्डा के साथ हुई चंद्रबाबू नायडू की बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच आगामी आम चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. जिसमें टीडीपी और बीजेपी आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना राज्य में भी एक साथ आ सकते हैं.
बता दें कि कर्नाटक में मिली हार के बाद बीजेपी ‘मिशन दक्षिण भारत’ के तहत तेलंगाना पर फोकस कर रही है. बीजेपी यहां के निकाय चुनाव में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है. बीजेपी इन राज्यों में कांग्रेस के लिए किसी भी कीमत पर कोई सियासी लाभ की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती है. कुछ समय पहले जब अमित शाह से टीडीपी के साथ आने को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने साफ तौर से इनकार कर दिया था, लेकिन हाल के दिनों में चंद्रबाबू नायडू के साथ बीजेपी की नजदीकियां बढ़ रही हैं. जिसको लेकर ये माना जा रहा है कि जल्द ही गठबंधन को लेकर खबर सामने आ सकती है.
यह भी पढ़ें- पैरासिटामॉल और कोडीन सिरप समेत 14 दवाओं को सरकार ने किया बैन, बताई बड़ी वजह
सूत्रों का कहना है कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद साल 2018 में टीडीपी ने राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की थी, जब इस मांग को खारिज कर दिया गया तो टीडीपी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था, अब एक बार फिर से चंद्रबाबू बीजेपी के साथ चुनावी समझौता करने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बीजेपी की प्रदेश इकाई के कई नेताओं ने टीडीपी के साथ आने का विरोध किया है. पिछले कुछ सालों में दोनों दलों के रिश्तों में कुछ दरार आ गई थी. साथ ही 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान नायडू ने पीएम मोदी की तीखी आलोचना की थी. टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से भी मुलाकात करने के अलावा राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन भी किया था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब दोबारा टीडीपी एनडीए में शामिल हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…