देश

विदेश मंत्री की राहुल गांधी को नसीहत, बोले- लोकतांत्रिक देश में सबकी सामूहिक जिम्मेदारी, मैं विदेश जाकर राजनीति नहीं करता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं. जहां से वे लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. राहुल गांधी के बयानों पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं. साथ विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि “मैं विदेश यात्रा के दौरान राजनीतिक बहस नहीं करूंगा. ये बातें विदेश मंत्री ने साउथ अफ्रीका के केप टाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने ये भी कहा कि मैं विदेश यात्रा के दौरान कोशिश करता हूं कि राजनीति ना करूं, अगर मुझे बहस करनी होगी तो अपने देश में करूंगा.

आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं. जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की. भारतीयों से मुलाकात के दौरान एक शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना पूछा कि अमेरिका में किसी की टिप्पणी पर आपका क्या कहना है तो विदेश मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि देखिए, मैं अपने लिए बात कर सकता हूं. साथ ही कोशिश करता हूं कि विदेश में जाऊं तो राजनीति करने से बचूं. अगर मुझे राजनीति करनी होगी या फिर बहस, तो अपने देश में करूंगा.

यह भी पढ़ें- BJP-TDP का हो सकता है गठबंधन, चंद्रबाबू नायडू ने गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात

विदेश मंत्री ये भी कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में सबकी सामूहिक जिम्मेदारी, सामूहिक छवि और राष्ट्रीय हित होता है. कुछ चीजें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं. जिसे आपको देश के बाहर कदम रखते हुए ध्यान में रखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि ” मैं किसी के साथ अपनी अलग राय दे सकता हूं. और अलग राय रखता हूं, लेकिन मैं इसका जवाब कैसे दूंगा, इसलिए जब मैं वापस घर लौटूंगा तो जवाब दूंगा, आप खुद देखिएगा.”

गौरतलब है कि अमेरिका के सांता क्लारा में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को नमूना बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के काम का असर अल्पसंख्यकों, दलित और आदिवासी समुदाय महसूस कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

4 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago